इसरो के अंतरिक्ष यात्रियों को ट्रेनिंग देगा नासा

बेंगलुरु । भारत और अमेरिका अपने रणनीतिक रिश्तों को बेहतर करने के साथ-साथ कई अन्य क्षेत्रों में भी एक-दूसरे सा सहयोग करने की कोशिश कर रहे हैं। इसी कड़ी में बीते बुधवार को कई अलग-अलग मुद्दों को लेकर अमेरिका-भारत पहल की घोषणा की गई है। इसके तहत अब दोनों देश अंतरिक्ष मिशन  के लिए एक साथ काम करेंगे। नासा और इसरो अपने अंतरिक्ष यात्रियों के साथ ज्वाइंट वेंचर पर काम करेंगे। नासा जॉनसन स्पेस सेंटर में इसरो के अंतरिक्ष यात्रियों को ट्रेनिंग दी जाएगी।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के साथ उसके मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम पर कई अन्य तरीकों से काम करेगा। इसरो अब नियमित रूप से नासा के द्विवार्षिक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रबंधन पाठ्यक्रम में भाग लेगा। इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ पहले से ही संयुक्त राज्य अमेरिका में हैं। नासा प्रमुख इस साल यहां आएंगे। भारत और अमेरिका ग्रह रक्षा पर मिलकर काम करेंगे। नासा की वाणिज्यिक चंद्र पेलोड सेवाओं सहित अंतरिक्ष क्षेत्र में भी भारत को बड़ा सहयोग मिलेगा।
मानव अंतरिक्ष उड़ान पर भारत-अमेरिका दोनों देश एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। व्हाइट हाउस ने भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी पर एक बयान जारी कर जानकारी दी। बता दें कि यह फैसला बीते मंगलवार को वाशिंगटन डीसी में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और उनके अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन के बीच हाल ही में हुई बैठक के बाद आया है। बैठक के दौरान नासा या नेशनल एरोनॉटिकल एंड स्पेस एजेंसी और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अधिकारी भी मौजूद थे।
नागरिक अंतरिक्ष संयुक्त (इंडो-यूएस सीएसजे) कार्य समूह के तहत एक नए अमेरिकी वाणिज्य विभाग और भारतीय अंतरिक्ष विभाग के नेतृत्व वाली पहल सहित द्विपक्षीय वाणिज्यिक अंतरिक्ष साझेदारी को मजबूत किया जाएगा। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने अमेरिका यात्रा का स्वागत करते हुए कहा कि यह पहल कॉमर्शियल अंतरिक्ष जुड़ाव को बढ़ावा देगी और अमेरिका और भारतीय वाणिज्यिक अंतरिक्ष क्षेत्रों के बीच विकास और साझेदारी को सक्षम करेगी। नासा के वैज्ञानिक इसी साल भारत आएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!