इंदौर जिले के विधानसभा क्षेत्र क्रमांक इंदौर दो में अब एक भी शिक्षक बीएलओ के रूप में नहीं
इंदौर 26 सितम्बर 2019
इंदौर जिले में कलेक्टर श्री लोकेश कुमार जाटव की पहल पर शिक्षकों को बीएलओ के रूप में कार्य से मुक्त किया जा रहा है। इसी सिलसिले में इंदौर जिले में का विधानसभा क्षेत्र क्रमांक इंदौर दो ऐसा विधानसभा क्षेत्र बन गया है, जिसमें अब एक भी शिक्षक बीएलओ नहीं है।
अपर कलेक्टर श्री कैलाश वानखेड़े ने बताया कि इस विधानसभा क्षेत्र में 364 मतदान केंद्रों में 364 बीएलओ नियुक्त है। इनमें से 53 शिक्षक थे, उन सभी शिक्षकों को हटाकर अन्य कर्मी लगाये गए है। साथ ही इस विधानसभा क्षेत्र में 21 सुपरवाइजर हैं, इसमें 3 शिक्षक होने से उन्हें भी मुक्त किया गया है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









