दिल्ली वालों के साथ फिर से सौतेला बर्ताव : केजरीवाल

नई दिल्ली । देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन की ओर से साल 2023- 24 के लिए केंद्रीय बजट पेश करते ही इस पर हर तरफ से प्रतिक्रिया आ रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बजट को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा दिल्ली वालों के साथ फिर से सौतेला बर्ताव। दिल्ली वालों ने पिछले साल 1।75 लाख करोड़ से ज्यादा इनकम टैक्स दिया। उस में से मात्र 325 करोड़ रुपये दिल्ली के विकास के लिए दिए। ये तो दिल्ली वालों के साथ घोर अन्याय है उन्होंने एक और ट्वीट में कहा इस बजट में महंगाई से कोई राहत नहीं। उल्टे इस बजट से महंगाई बढ़ेगी। बेरोजगारी दूर करने की कोई ठोस योजना नहीं। शिक्षा बजट घटाकर 2.64 प्रतिशत से 2.5 प्रतिशत करना दुर्भाग्यपूर्ण। स्वास्थ्य बजट घटाकर 2.2 प्रतिशत से 1.98 प्रतिशत करना हानिकारक  इससे पहले आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने भी बजट को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन पर तंज कसा है। उन्होंने निर्मला सीतारामन के अमृत काल वाले बयान पर निशाने साधते हुए कहा- न प्रति व्यक्ति आय दुगनी हुई ना रोजगार मिला न ही किसानों की एमएसपी तक बढ़ी। आप हमें बताइए देश में किसी आय दोगुनी हुई किसके लिए आया अमृतकाल? आम लोगों के लिए अमृत काल कब बरसेगा आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने अपने ट्वीट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन पर तंज कसते हुए कहा निर्मला सीतारामन ने आपने बजट भाषण में कहा है कि अमृतकाल आ गया है लेकिन ताजा बजट से कितना अमृत बरसेगा देखना बाकी है? न किसानों की एमएसपी बढ़ी न नौजवानों को रोजगार मिला। ये पीएम मोदी का अमृत काल है। निर्मला सीतारामन कह रही हैं प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हो गई मैं उनसे पूछता हूं कि ये आय किसकी बढ़ी है क्या आप इसका जवाब देंगी?

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!