गर्व से कहो हम शुद्र हैं, रामचर‍ितमानस विवाद को सपा दे रही अलग रूप

लखनऊ: ह‍िन्‍दू धर्म ग्रन्‍थ रामचर‍ितमानस पर सपा नेता स्‍वामी प्रसाद मौर्य की ट‍िप्‍पणी के बाद शुरू हुआ व‍िवाद अब गहराता ही जा रहा है। दो द‍िन पूर्व लखनऊ में अख‍िलेश यादव ने यह कहा था क‍ि बीजेपी वाले हमे शूद्र मानते हैं।
सपा प्रमुख के इस बयान के बाद लखनऊ में समाजवादी पार्टी के बाहर एक पोस्‍टर भी लगाया गया। पोस्‍टर कुर्मी क्षत्रीय महासभा मुंबई महाराष्‍ट्र के राष्‍ट्रीय महासच‍िव अखिल भारतीय उत्‍तम प्रकाश स‍िंह पटेल की ओर से लगाया गया है। वहीं इस पोस्‍टर पर ल‍िखा है- गर्व से कहो, हम शूद्र हैं। इसमें ऊपर की ओर जय शूद्र समाज और जय संव‍िधान भी ल‍िखा है। और इसमें डा शूद्र उत्‍तम प्रकाश स‍िंह नाम भी ल‍िखा गया है।

बीजेपी युवा मोर्चा ने अख‍िलेश को द‍िखाए थे काले झंडे

लखनऊ में झूलेलाल वाटिका के उपासना स्थल में चल रहे मां पीतांबरा 108 कुंडीय महायज्ञ में शनिवार को हंगामा हो गया था और जब पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहुंचे थे। विश्व कल्याण के लिए 22 जनवरी से चल रहे महायज्ञ की धार्मिक मर्यादा का पालन न करने और यज्ञशाला का अपमान करने के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा भी क‍िया था। और साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा था क‍ि सपा नेता श्रीरामचरितमानस का अपमान करते हैं और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष मां पीतांबरा महायज्ञ में धार्मिक मर्यादाओं का अपमान भी करते हैं और इसके बाद अख‍िलेश यादव को काले झंडे भी द‍िखाए गए थे।पूर्व मुख्यमंत्री अख‍िलेश यादव ने यह कहा था क‍ि भाजपा ने मुझे रोकने के ल‍िए गुंडे भेजे थे। सुरक्षा की कोई व्यवस्था भी नहीं थी और कोई धार्मिक आयोजन में भी नहीं जा सकता हैं। साथ ही बता दें बीजेपी के लोग पिछड़ों को शूद्र मानते हैं और मुझे रोकने के लिए काले झंडे के साथ गुंडे भेजे हैं। साथ ही ऐसा नहीं है, समय बदलेगा। और हम समाजवादी पार्टी के लोग घबराने वाले भी नहीं हैं।
ड‍िप्‍टी सीएम ने यह भी कहा था क‍ि सपा सरकारों के कार्यकाल का काला इतिहास यूपी की जनता अच्छे से जानती है,आज भी गुंडों अपराधियों दंगाइयों के सिवा सपा के पास कुछ नहीं बचा है,भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश प्रदेश के गरीबों पिछड़ों दलितों का भविष्य भी है वहीं और वोट बैंक की जगह चोट बैंक पूरी तरह से तैयार भी है!

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!