कटनी की निर्दलीय महापौर की BJP में हुई एंट्री

भोपाल: मध्य प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयारियों में जुटी हैं और आज बीजेपी को मध्य प्रदेश के कटनी जिले में बहुत बड़ी सफलता मिली.बीजेपी के कई भागियों की घर वापसी हुई है.खास बात ये है कि पार्टी में वापस आने वालों में कटनी से निर्दलीय चुनाव जीतने वाली पूर्व बीजेपी नेता और कटनी महापौर प्रीति सूरी भी हैं.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और पूर्व मंत्री संजय पाठक निर्दलीय कटनी मेयर प्रीति सूरी के साथ भाजपा कार्यालय पहुंची हैं और  भाजपा में शामिल हुईं. बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव में बीजेपी छोड़ कटनी की मेयर प्रीति सूरी ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था.

कटनी महापौर प्रीति सूरी भाजपा विधायक संजय पाठक के साथ आज भाजपा कार्यालय पहुंची। भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मध्‍य प्रदेश भाजपा अध्‍यक्ष वीडी शर्मा, गृहमंत्री डाक्‍टर नरोत्‍तम मिश्रा आदि की मौजूदगी में उन्‍होंने भाजपा की सदस्‍यता ली। कटनी चुनाव में भाजपा प्रत्‍याशी ज्‍योति दीक्षित दूसरे स्‍थान पर रही थी।प्रीति सूरी को इस चुनाव में 45 हजार से अधिक वोट मिले थे। प्रीति सूरी ने भाजपा की बागी प्रत्‍याशी के रूप में कटनी निगम का चुनाव लड़ा था। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्‍यमंत्री श‍िवराज सिंह चौहान ने कटनी के विकास का भरोसा दिलाया।

उल्‍लेखनीय है कि कटनी चुनाव में भले ही महापौर के पद को हासिल करने में भाजपा ने सफलता न पाई हो लेकिन पार्षद दल में बहुमत भाजपा का रहा। इस चुनाव में भाजपा ने कुल 45 में 27 सीटों पर कब्जा किया था। कांग्रेस के 15 पार्षद जीत थे। वहीं तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव जीता था।

कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी ज्योति दीक्षित को निर्दलीय प्रत्याशी प्रीति सूरी ने 5287 मतों के अंतर से पराजित कर दिया था। पार्टी की पृष्ठभूमि से आने वाली भाजपा की बागी निवर्तमान पार्षद प्रीति संजीव सूरी को टिकिट न मिलने पर कटनी के नागरिकों ने उनकी समाज सेवा को देखते हुए उन्हें बिना दल के भी ताज पहना दिया था।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!