लाड़ली बहना योजना: मध्यप्रदेश में महिलाओं को मिलेगा 1 हजार रुपये,जानें कौन होगा पात्र

भोपाल:मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनाव से पहले सीएम शिवराज ने मास्टर स्ट्रोक खेला है। सीएम शिवराज ने घोषणा करते हुए कहा- प्रदेश की हर महिला को एक हजार रुपये की दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद लाड़ली बहना योजना शुरू की जाएगी। सीएम की इस घोषणा के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर किन्हें पैसे दिए जाएंगे। सीएम शिवराज ने बताया कि प्रदेश की सभी पंथ, जाति और धर्म की महिलाओं को हर महीने एक हजार और साल के 12 हजार रुपये दिए जाएंगे।

सीएम शिवराज ने घोषणा करते हुए बताया कि लाड़ली बहना योजना का लाभ किसे मिलेगा। सीएम शिवराज ने कहा कि लाडली बहना योजना में इनकम टैक्स देने वाले परिवारों को छोड़कर सभी बहनों को इसका लाभ मिलेगा। सीएम की इस घोषणा को चुनाव से पहले मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है।

किन्हें मिलेगा लाभ
सीएम शिवराज ने बताया कि मैं अपनी बहनों की जिंदगी में अंधेरा नहीं रहने दूंगा। इनकी जिंदगी बदले, ये आगे बढ़े, गरीब से गरीब परिवार के भी रोटी, कपड़ा, मकान, दवाई, इलाज का इंतजाम हो जाए, इसलिए यह मेरी योजना है। सीएम ने कहा कि अभी इस योजना का लागू करने में कम से कम तीन महीने का समय लगेगा। इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। जिसके बाद लागू किया जाएगा। लेकिन प्रदेश की जो महिलाएं इनकम टैक्स के दायरे में आती हैं उन्हें छोड़कर सभी लोगों को इस योजनाओं का लाभ मिलेगा।

महिलाओं की जिंदगी में आएगा बदलाव
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस योजना के लागू होने के बाद मध्यप्रदेश की मेरी बहनों के जीवन में बदलाव आएगा। हर घर में जब महिलाओं के खाते में पैसे आएंगे तो घर परिवार में उनकी इज्जत बढ़ेगी। सीएम ने कहा कि मैं बेटियों का मामा तो बन गया। चौथी बार सीएम इसीलिए बना हूं कि प्रदेश की बहनों का अच्छा भाई बन सकूं।

नर्मदा जयंती पर की थी घोषणा
सीएम शिवराज ने शनिवार को नर्मदा जयंती के मौके पर घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि एमपी में लाडली बहना योजना शुरू करने की घोषणा करता हूं। सीएम ने कहा कि जिस प्रकार लाडली बेटियों के लिए प्रदेश सरकार लाडली लक्ष्मी योजना चला रही है। उसी तरह मैं अपनी बहनों के लिए ‘लाडली बहना’ योजना शुरू कर रहा हूं।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!