राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेंगे ये विपक्षी दल

संसद के बजट सत्र की आज से शुरुआत होने जा रही है। बजट सत्र की शुरुआत से पहले संसद के दोनों सदनों की संयुक्त  बैठक को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संबोधित करेंगी। अब खबर आई है के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली भारत राष्ट्र समिति और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेंगी। केंद्र सरकार के विरोध में दोनों पार्टियों ने राष्ट्रपति के भाषण का बहिष्कार करने का ऐलान किया है।

बता दें कि मंगलवार को संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अभिभाषण होगा। भारत राष्ट्र समिति के नेता के केशवा राव, जो कि राज्यसभा में पार्टी के नेता हैं, का कहना है कि केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार प्रशासन के सभी मोर्चों पर विफल रही है। इसी के विरोध में उनकी पार्टी राष्ट्रपति के अभिभाषण का बहिष्कार करेगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भी उनके साथ राष्ट्रपति के भाषण का बहिष्कार करेगी। बता दें कि बीआरएस के मुखिया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव केंद्र की राजनीति में खासे सक्रिय हैं और अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव पर उनकी नजर है। यही वजह है कि बीजेपी से मुकाबले के लिए विपक्षी पार्टियों के साथ गठबंधन की कोशिशों में लगे हैं। आप पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उनकी कुर्सी का सम्मान करते हुए, हम संसद की संयुक्त बैठक का बहिष्कार करते हैं क्योंकि केंद्र सरकार ने अपने वादे पूरे नहीं किए हैं और प्रशासन के मोर्चे पर भी सरकार विफल रही है।

वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा है कि खराब मौसम के चलते श्रीनगर एयरपोर्ट पर हुई फ्लाइट में देरी के चलते कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कई अन्य कांग्रेस सांसद भी राष्ट्रपति के अभिभाषण में शामिल नहीं हो पाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!