दर्दनाक हादसा: इंजीनियर, उसकी पत्नी और बच्चों ने की आत्महत्या

इंदौर –  खुड़ैल के क्रिसेंट वाटर पार्क में अपोलो डीबी सिटी,इंदौर में रहने वाले इंजीनियर, उसकी पत्नी व दो बच्चों के शव बरामद हुए हैं । आशंका है कि कोई जहरीली वस्तु खाकर चारों ने आत्महत्या कर ली है ।

क्रिसेंट वाटर पार्क में रिसोर्ट है जहां मेहमान किराए से कमरे लेकर रुकते भी है । डीबी सिटी में रहने वाले अभिषेक सक्सेना (45) ने एक दिन पहले कमरा किराए से लिया था । गुरुवार को परिवार के लोग कमरे से बाहर नहीं आए तो शाम के समय रिसोर्ट प्रबंधन सक्रिय हुआ । काफी प्रयास के बाद भी जब अंदर से बंद कमरे को नहीं खोला तो मास्टर चाबी का इस्तेमाल किया ।

दरवाजा खोलने पर चार लोगों के शव कमरे के अंदर दिखे तो खुड़ैल पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की शिनाख्त अभिषेक सक्सेना (45), उनकी पत्नी प्रीति सक्सेना (42), बेटे अद्वित (14) व बेटी अन्यया (14) के रूप में हुई। चारों का शरीर नीला पड़ गया था । पास में एक केमिकल रखा था जिसका सेवन कर आत्महत्या की बात सामने आ रही है ।

एफएसएल टीम ने की जांच

पुलिस की एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच की। पुलिस को पता चला कि अभिषेक आईटी इंजीनियर थे और परिवार के साथ घूमने के लिए आए थे । प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। अभिषेक के परिवार में बुजुर्ग मां है जो घर पर ही थी। पुलिस ने उन्हें व अन्य रिश्तेदारों को सूचना देकर बुलाया । अभी आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं हो पाया है। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!