बॉलीवुड में चल रहा अब हिराइनों का राज

मुंबई । अब बालीवुड की हीरोइनें फिल्मों में महज आई-कैंडी नहीं होतीं, बल्कि उनका किरदार काफी सशक्त व प्रेरणादायक होता है। उदाहरण के तौर पर कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’ और परिणीति चोपड़ा की फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की रीमेक को ले सकते हैं। कंगना ने अपनी फिल्म ‘धाकड़’ को फीमेल-लीड एक्शन फिल्म के रूप में परिभाषित किया है, जबकि परिणीति ने अपनी आगामी फिल्म को अपनी जिंदगी की सबसे कठिन किरदारों में से एक माना है। आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ और तापसी पन्नू की फिल्म ‘बदला’ भी इसी शैली की फिल्में हैं जिसका अभी ट्रेंड है। बात अगर कंगना की करें तो वह अपने फिल्मों की हीरो होती हैं। ‘क्वीन’, ‘मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी’ जैसी फिल्मों को उन्होंने अपने दम पर हिट कराया। उनकी हालिया रिलीज फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ में उनका एंटी-हीरो किरदार कुछ ऐसा था, जिसे हमने अब तक बॉलीवुड की हीरोइनों को करते नहीं देखा है।  कंगना ने बताया था, “मैं हमेशा से कुछ ऐसा बनना चाहती थी जो किसी हीरो की साइडकिक (सहायक या संगी) न हो, क्योंकि जब फिल्म में कोई बड़ा हीरो होता है तो आप महज एक साइकिक रह जाते हो।” उनकी आने वाली फिल्म ‘धाकड़’ से यह बात साबित हो जाएगी कि एक्शन शैली की फिल्में अब महज हीरो तक ही सीमित नहीं हैं।  अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने बुधवार को ट्विटर पर अपनी आने वाली फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ की एक झलक साझा की थी। यह इसी नाम से बनी एक हॉलीवुड फिल्म की रीमेक है। फिल्म की फर्स्ट लुक में परिणीति एक भिन्न अवतार में नजर आईं। इस तस्वीर के कैप्शन में परिणीति ने लिखा, “कुछ ऐसा, जिसे मैंने इससे पहले कभी नहीं किया था और मेरी जिंदगी में अब तक के निभाए गए किरदारों में यह सबसे कठिन है।” कंगना की एक और फिल्म अगले साल आने वाली है जिसका नाम है ‘पंगा’ और इसके निर्देशक अश्विनी अय्यर तिवारी हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस फिल्म से कंगना के फिल्मी करियर को और अधिक मजबूती मिलेगी। फिल्म में ऋचा चड्ढा और नीना गुप्ता जैसी बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियां भी हैं।  आने वाले वक्त में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू अभिनीत ‘सांड की आंख’ भी आने वाली है जो भारत की सबसे वयस्क शार्प शूटर चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर की जिंदगी पर आधारित है। तापसी इसमें प्रकाशी तोमर का किरदार निभा रही हैं। 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!