सीएम भूपेश ने शुरू की चुनावी बजट तैयारी, आज इन तीन मंत्रियों से चर्चा करेंगे मुख्‍यमंत्री

रायपुर: छत्‍तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार जल्‍द ही अपना बजट (Budget) पेश करेगी। इसे लेकर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में सीएम भूपेश चुनावी बजट के लिए मंत्री स्‍तरीय चर्चा शुरू करने जा रहे हैं। मुख्‍यमंत्री बजट की तैयारियों को लेकर सबसे पहले मंत्री उमेश पटेल, अमरजीत भगत और जयसिंह अग्रवाल के साथ चर्चा करेंगे।

मालूम हो कि गणतंत्र दिवस पर मुख्‍यमंत्री बघेल ने युवाओं को बेरोजगारी भत्‍ता देने की घोषणा की है। ऐसे में सीएम बघेल की मंत्री अमरजीत भगत और उमेश पटेल के साथ बजट पर चर्चा काफी अहम मानी जा रही है।

वित्त्त विभाग ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मंत्रियों की चर्चा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। 27 से 29 जनवरी के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने मंत्रियों के साथ विभागीय प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे। मंत्रियों से चर्चा के लिए तीन दिन का समय तय हुआ है।

वित्त्त विभाग के आला अधिकारियों के अनुसार, पहले दिन 27 जनवरी को मंत्री उमेश पटेल, जयसिंह अग्रवाल और अमरजीत भगत के विभागों की चर्चा होगी। 28 जनवरी को अनिला भेंडिया, गुरु रुद्र कुमार, कवासी लखमा, डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और डॉ. शिव कुमार डहरिया से जुड़े विभागों के प्रस्ताव पर चर्चा होगी।

अंतिम दिन 29 जनवरी को मोहम्मद अकबर, रविंद्र चौबे, टीएस सिंहदेव, ताम्रध्वज साहू और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विभागों की योजना और प्रस्तावों पर पर चर्चा होगी। चुनावी साल में सरकार एक लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश करेगी, जो पिछले 22 साल में सबसे ज्यादा होगा। वित्त्त विभाग के अधिकारियोें की मानें तो सरकार किसी नए कर को नहीं लगाने की तैयारी में है।

सम्बंधित खबरे

मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ…

छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!