UP के लाखों किसान सम्मान निधि की लिस्ट से बाहर हुए , कृषि विभाग ने उठाया ये कदम

लखनऊ:पीएम किसान सम्मान योजना की 13वीं किस्त जल्द ही आने वाली है लेकिन इससे पहले लिस्ट से किसानों के नाम कटने का सिलसिला जारी है. इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश में किसानों की केवाईसी ना हो पाने के कारण 33 लाख किसानों की पीएम किसान सम्मान निधि रुक गई है. इसकी वजह आधार कार्ड से मोबाइल नंबर कनेक्ट ना होना बताया जा रहा है. इसी को देखते हुए अब कृषि विभाग गांव-गांव जाकर ईकेवाईसी शिविर लगाएगा.

किसान सम्मान निधि पाने के लिए ईकेवाईसी करवानी होती है. इसमें 11वीं किस्त 2.41 करोड़ किसानों को मिली थी, 12वीं किस्त के लिए संख्या 1.7 करोड़ रह गई. अब इस योजना की 13वीं किस्त भी आ रही है जो कि फरवरी में आएगी, ऐसे में अभी 33 लाख किसान बचे हुए हैं जिनकी केवाईसी पूरी नहीं हुई है.

गोरखपुर बस्ती मंडल में सबसे ज्यादा ईकेवाईसी वेरीफाई नहीं हुई है, जिसमें दोनों मंडलों में तकरीबन 7 लाख किसानों की ईकेवाईसी बची है, जबकि प्रयागराज में 2.16 लाख और लखीमपुर खीरी में 2.12 लाख किसानों ने अभी केवाईसी नहीं कराई है.  इसके अलावा गोरखपुर बस्ती मंडल में 700000 किसानों, बलिया गाजीपुर सहित 9 जिलों में 6.2 लाख किसान, मुरादाबाद मंडल में 1.75 लाख, शाहजहांपुर में 1.23 लाख, अलीगढ़ मंडल में 1.65, बरेली में 90 हजार, मुजफ्फरनगर में 88 हजार, फतेहपुर में 84 हजार, सहारनपुर में 81 हजार, लखनऊ 79 हजार और आगरा में 73 हजार किसान सम्मान निधि पाने से वंचित रहे हैं.

संयुक्त कृषि निदेशक राकेश बाबू के मुताबिक, ईकेवाईसी ना करा पाने की वजह से कई किसान 13वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं. ई-केवाईसी कराने में सबसे पहले भूमि रिकॉर्ड वेरीफाई होना चाहिए,  पीएम किसान पोर्टल पर किसान की ई केवाईसी पूरी होने चाहिए. इसी के साथ, किसान का बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए. जिन किसानों का बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, वो नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जा सकते हैं. वहां पीएम सम्मान निधि की वेबसाइट पर केंद्र संचालक आवश्यक जानकारी भरेगा और आधार और बैंक खाता लिंक करके मोबाइल नंबर दर्ज करेगा, जिसके बाद एक फोन नंबर पर एक ओटीपी आएगा और किसान उसको टीटीगो संचालक को बताएगा. ओटीपी दर्ज करने के बाद ईकेवाईसी पूरी मानी जाएगी. ज्यादातर किसान टॉकटाइम के चक्कर में मोबाइल नंबर बदल देते हैं जिसकी वजह से यह केवाईसी पूरी नहीं हो पाती है.

बेनेफिशियरी लिस्ट में देखें नाम
पीएम किसान योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. फिर फार्मर कॉर्नर पर क्लिक करें. यहां बेनेफिशियरी लिस्ट में अपना नाम चेक करें. पहले ये चेक करें कि ई-केवाईसी और लैंड डिटेल यहां पूरी भरी हुई है. अगर पीएम किसान योजना के स्टेटस के आगे यस लिखा है तो आप समझ लीजिए कि आपके खाते में 13वीं किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी. वहीं, अगर इनमें से किसी भी जगह नो लिखा है तो आपकी किस्त रुक सकती है.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!