BBC Documentary को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सड़कों पर किया विरोध प्रदर्शन, यातायात बाधित करने का मामला दर्ज

तिरुवनंतपुरम: भारतीय वाम समर्थक स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) सहित विभिन्न राजनीतिक संगठनों ने मंगलवार को केरल में 2002 के गुजरात दंगों पर बीबीसी की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री दिखाई। जिसका BJP युवा मोर्चा ने विरोध किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरुवनंतपुरम में पूजापुरा और मनावेयम स्ट्रीट पर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद केरल पुलिस ने भाजपा प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अवैध रूप से एकत्र होने और यातायात बाधित करने का मामला दर्ज किया है।

स्क्रीनिंग के विरोध में यूथ विंग ने किया प्रदर्शन
बता दें कि मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में बीबीसी के ‘इंडिया: द मोदी क्वेश्चन’ की स्क्रीनिंग की गई, जिसके खिलाफ भाजपा के युवा मोर्चा ने विरोध मार्च निकाला। पलक्कड़ में विक्टोरिया कॉलेज और एर्नाकुलम में गवर्नमेंट लॉ कॉलेज तक युवा मोर्चा द्वारा विरोध मार्च निकाला गया, जहां एसएफआई ने डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की घोषणा की। दोनों जगहों पर, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने और किसी भी संघर्ष को रोकने के लिए हस्तक्षेप किया।

गणतंत्र दिवस पर डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की जाएगी: KPCC
केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने भी कहा कि गणतंत्र दिवस पर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की जाएगी। बीजेपी ने इस तरह के कदम को देशद्रोही करार दिया और केरल के मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप करने और इस तरह के प्रयासों को खत्म करने के लिए कहा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने विजयन से शिकायत कर मांग की कि राज्य में डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग की अनुमति नहीं दी जाए।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!