भिंड में तिहरे हत्याकांड के बाद अब गल्ला व्यापारी से दिनदहाड़े 14 लाख की लूट

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले में अपराध बेकाबू होते जा रहे हैं। तीन दिन पहले जिले के मेहगांव में तिहरे हत्याकांड के आद बुधवार को गोहद में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक गल्ला व्यापारी से साढ़े 14 लाख रुपये लूट लिए। पुलिस अब आरोपियों की तलाश में आसपास के इलाकों की खाक छान रही है।
गोहद में बदमाश पुलिस को ठेंगा दिखाते हुए गल्ला व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक गोहद के प्रतिष्ठित गल्ला व्यापारी राकेश अग्रवाल के साथ लूट की वारदात इलाके के मंडी तिराहे पर घटित हुई।

पीड़ित व्यापारी ने बताया कि वह बैंक से साढ़े 14 लाख रुपया निकाल कर गल्ला खरीदने के लिए स्कूटी से मंडी तिराहे के पास पहुंचा तभी उनके पास एक स्कॉर्पियो गाड़ी आकर रुकी और उसमें से तीन चार लड़के उतरे, जिन्होंने पास आकर कहा कि आपकी गाड़ी ने उनकी गाड़ी में दो दिन पहले टक्कर मारी थी, इसलिए बातचीत करनी है। उनके बीच बहस के बाद बदमाश रुपयों से भरा बैग छुड़ा कर स्कॉर्पियो से धमसा गांव की ओर फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित व्यापारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

इधर दिनदहाड़े लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस ने सभी रास्तों की नाकेबंदी कर आरोपियों की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस को मदनपुरा गांव के पास आरोपियों की पंचर हालत में खड़ी स्कॉर्पियो मिली है, जो दिल्ली के नंबर की है। लूट में प्रयुक्त हुई स्कॉर्पियो गाड़ी पर भाजपा का झंडा भी लगा हुआ है।

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!