सर्दियों में बेदाग और निखरी त्वचा के लिए गुलाब जल का करें इन तरीको से इस्तेमाल

गुलाब जल स्किन के काफी फायदेमंद होता है। यह स्किन को कई समस्याओं से बचाता है। इसमें मौजूद गुण त्वचा को निखारने में मदद करते हैं। आप चेहरे की सफाई के लिए गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसे फेस पैक में भी शामिल कर चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं।

गुलाब जल से फेसपैक बनाने के तरीके –

1. दही, नींबू और गुलाब जल

आप इस पैक का इस्तेमाल कर बेदाग त्वचा पा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच दही लें, इसमें नींबू का रस और गुलाब जल मिलाएं। इसे मिक्स कर चेहरे पर लगाएं, सूखने के बाद पानी से धो लें।

2. बेसन, गुलाब जल और हल्दी

इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच बेसन लें, एक चुटकी हल्दी मिलाएं। फिर दही की मदद से पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं, करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

3. मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल का फेस पैक

सर्दियों आप इस पैक का इस्तेमाल त्वचा के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच चंदन पाउडर, आधा चम्मच मुल्तानी मिट्टी मिलाएं। अब गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर लगाएं, 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

4. शहद और गुलाब जल का पैक

इस पैक को बनाने के लिए एक कटोरी में एक चम्मच शहद लें, इसमें गुलाब जल मिलाएं। अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें। इससे आपके त्वचा में निखार आएगी।

5. चंदन और गुलाब जल का पैक

यह फेस पैक चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल कम करने में मददगार है। इसके लिए एक कटोरी में दो चम्मच चंदन पाउडर लें और गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। अब इसे चेहरे पर लगाएं, सूख जाने के बाद पानी से चेहरे को धो लें।

  • सम्बंधित खबरे

    तनाव दूर करती है गुलाब की चाय, यहां जाने इसके कई फायदे

     गुलाब की चाय वास्तव में एक बेहतरीन पेय है, जो न केवल स्वाद में खास है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। गुलाब के फूलों में पाए जाने वाले…

    सर्दियों में गलती से भी न करें ये काम, वरना बिगड़ने लगेगी त्वचा की रंगत

    सर्दियों में त्वचा का सूखापन एक बेहद ही आम समस्या है। इस मौसम में त्वचा का ख्याल रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि ठंडी हवा, कम नमी और तापमान में बदलाव…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!