कड़ाके की सर्दी की चपेट में मध्यप्रदेश, दतिया में 2.1 डिग्री, जानें कैसे रहेंगे आने वाले दिन

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में सर्दी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। रातों के साथ दिन भी सर्द हो रहे हैं। 18 जिलों में सात डिग्री से कम तापमान दर्ज किया गया। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाएं तापमान गिरा रही हैं। प्रदेश के कई जिलों में फसल पर बर्फ की परत भी देखी गई। मौसम विभाग ने 15 जिलों में शीतलहर का अलर्ट भी दिया है। जानकारों की मानें तो 19 जनवरी तक प्रदेश में कड़ाके की सर्दी बनी रहेगी।

मौसम केंद्र की रिपोर्ट बता रही है कि बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। छतरपुर में हल्का कोहरा रहा। भोपाल, थार और इंदौर जिलों में शीतल दिन रहा। राजगढ़, रतलाम, छतरपुर, सागर, दतिया और ग्वालियर जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा। राजगढ़, छतरपुर, गुना, दतिया और ग्वालियर जिलों में पाले का प्रभाव रहा। न्यूनतम तापमान सागर और रीवा संभाग के जिलों में विशेष रूप से गिरे। उज्जैन संभाग में पारे में काफी गिरावट रही। भोपाल, उज्जैन, शहडोल, सागर और ग्वालियर संभागों के जिलों में तापमान सामान्य से काफी कम रहा। प्रदेश का सबसे कम तापमान 2 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। राजगढ़ और दतिया सबसे ठंडे रहे।

देश के बड़े शहरों का हाल

शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
भोपाल 20.1 7
इंदौर 20.6 8.8
जबलपुर 19.9 7
ग्वालियर 19.3 2.5

कैसे रहेंगे अगले 24 घंटे
अगले 24 घंटों का पूर्वानुमान कहता है कि मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक चंबल संभाग, छतरपुर, ग्वालियर, दतिया जिलों में कहीं-कहीं मध्यम कोहरा रहेगा। चंबल संभाग, उमरिया, रतलाम, रायसेन, राजगढ़, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर और दतिया जिलों में कहीं-कहीं शीतलहर रहेगी। धार, इंदौर, जबलपुर और छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं शीतल दिन रहेगा। चंबल संभाग, उमरिया, छतरपुर, राजगढ़, ग्वालियर और दतिया जिलों में कहीं-कहीं पाला पड़ सकता है।

चार जिलों में रात का पारा 3 डिग्री से नीचे
मौसम विभाग के आंकड़ों की बात करें तो तापमान तेजी से नीचे जा रहा है। पूर्वी मप्र में ज्यादा गिरावट रही। यहां लगभाग साढ़े छह डिग्री का परिवर्तन 24 घंटों में आया है। प्रदेश में सबसे ठंडा दतिया रहा। दतिया में 2.1, राजगढ़ में 2.3, ग्वालियर-नौगांव में 2.5, खजुराहो में 3.5, रायसेन में 4.2, उमरिया-गुना में 4.4, रीवा में 4.6, रतलाम में 5, उज्जैन-दमोह-सागर में 6, सतना में 6.1, पचमढ़ी में 6.2, धार में 6.5, भोपाल-जबलपुर में 7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

19 जनवरी रहेगा ठंड का असर
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बर्फीली हवाओं के असर से मध्य प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। उत्तर के पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से जमकर बर्फबारी हुई है। पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने के साथ ही हवा का रुख उत्तरी हो गया है। मध्य प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर 19 जनवरी तक बना रहने की संभावना है।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!