60 एसएएफ जवानों के हाथो होगी Mahakal Lok की सुरक्षा, जल्द ही तैयार होगा थाना

उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में बनाए गए महाकाल लोक को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना लगातार जारी है। यहां की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मंदिर समिति की ओर से एसएसपी को सूचित किया था जिसके बाद पुलिस मुख्यालय पर स्थायी पुलिस बल की मांग करते हुए प्रस्ताव भेजा गया था। ये मांग पूरी कर दी गई है और ग्वालियर से 60 एसएएफ जवानों की टुकड़ी उज्जैन भेज दी गई है। फोर्स के उज्जैन पहुंच जाने के बाद स्थानीय पुलिस को भी राहत मिली है।

महाकाल लोक की सुरक्षा के लिए पहुंची इस कंपनी को महाकाल थाना प्रभारी मुनेंद्र गौतम समेत अन्य जवानों ने महाकाल लोक का भ्रमण करवाया। इन्हें सुरक्षा संबंधित जानकारियों से भी अवगत करवाया गया। इससे रूम में प्रोजेक्टर पर महाकाल लोग दिखाया गया और बताया गया कि किस तरह की सुरक्षा का ध्यान उन्हें रखना है।

Mahakal Lok में यहां तैनात होंगे जवान

महाकाल लोक की सुरक्षा के लिए 60 जवान फिलहाल उज्जैन पहुंच चुके हैं और आने वाले दिनों में 15 जवान और पहुंच जाएंगे। ये जवान दो शिफ्ट में सुरक्षा व्यवस्था संभालने वाले हैं। पहली शिफ्ट सुबह 6 से दोपहर 2 की है और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 से रात 10.30 बजे की है। ये कंपनी महाकाल लोक प्रवेश द्वार, शंख द्वार, कंट्रोल रूम और मानसरोवर भवन पर तैनात रहकर सुरक्षा के इंतजामों को संभालेंगे।
इस मामले में एसएसपी सत्येंद्र शुक्ल का कहना है कि 60 जवानों की कंपनी उज्जैन आ चुकी है। इन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी दे दी गई है। शनिवार से ये अपनी ड्यूटी संभाल लेंगे। महाकाल लोक थाने का प्रस्ताव भी भेजा गया है, जल्द ही स्वीकृति मिल जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!