‘मोदी, शाह यहां 100 बार आएं तो भी कर्नाटक में भाजपा नहीं जीतेगी’

बेंगलुरु| कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जद (एस) नेता एच.डी. कुमारस्वामी ने शनिवार को कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अगर सैकड़ों बार भी कर्नाटक का दौरा कर लें, तो भी भाजपा राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव नहीं जीत पाएगी।” कुमारस्वामी ने एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा, “लोग भाजपा से निराश हैं।”

उन्होंने कहा, “अमित शाह की मांड्या यात्रा पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। आप चाहें तो इसे लिख लें। जद (एस) मांड्या जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है।”

उन्होंने कहा, “प्रदेश के भाजपा नेता केवल पीएम मोदी के नाम पर चुनाव में जा रहे हैं। कांग्रेस के नेता भारत जोड़ो यात्रा का प्रचार कर रहे हैं। मगर हम कार्यक्रमों के आधार पर वोट मांग रहे हैं।”

कुमारस्वामी ने कहा, “2006 में जद (एस) ने 58 सीटें जीती थीं। 2008, 2013 और 2018 में पार्टी ने बड़े नेताओं की अनुपस्थिति में अकेले दम पर लड़ाई लड़ी थी।”

उन्होंने कहा कि राज्य के जिन 45 विधानसभा क्षेत्रों में पंचरत्न यात्रा निकाली गई, उनमें से 40 सीटों पर जद(एस) जीतेगी।

कुमारस्वामी ने कहा, “कर्नाटक एक संसाधन संपन्न राज्य है। मौजूदा सरकार बाहरी ताकतों के शिकंजे में है।”

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!