नेपाल विमान हादसा: पायलटों और विशेषज्ञों ने कहा- सिस्टम में खराबी या मानवीय भूल हो सकती दुर्घटना की वजह

नेपाल में रविवार को हुए विमान हादसे में कम से कम 68 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे को लेकर पायलटों और विमान दुर्घटना जांच विशेषज्ञों ने कहा कि दुर्घटना का कारण गलत संचालन, विमान प्रणाली की खराबी या पायलट की थकान हो सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि दुर्घटना के सही कारणों का पता विस्तृत जांच के बाद ही चलेगा।

हिमालयी राष्ट्र में हाल के वर्षों में कई विमान दुर्घटनाएं हुई हैं। काठमांडू से पोखरा जा रहे यति एयरलाइंस के एटीआर-72 विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ सेकंड पहले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर आसमान साफ देखा जा रहा है और मौसम खराब नहीं है।

एक विमान दुर्घटना जांचकर्ता ने बताया कि वीडियो क्लिप के मुताबिक विमान की नाक थोड़ी ऊपर उठी हुई है और दुर्घटना होने से पहले उसके पंख बाईं ओर झुक गए थे। वहां एक एंगल हो सकता है।

नाम न छापने की शर्त पर उन्होंने बताया कि दुर्घटना के सटीक कारणों का पता विस्तृत जांच पूरी होने के बाद ही चलेगा। शुरुआत में ऐसा लगता है कि पायलट ने इसे सही तरीके से नहीं संभाला या विमान के अटैक सिस्टम के एंगल में खराबी थी।

जांचकर्ता कई विमान दुर्घटनाओं की जांच में शामिल रहा है। साल 2020 में कालीकट विमान दुर्घटना की जांच से भी निकटता से जुड़ा था।

एक प्रमुख भारतीय वाहक विमान के पायलट ने नाम छापने की शर्त पर बताया कि नेपाल जैसे इलाकों में उड़ान भरते समय प्रक्रियाएं सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि पायलट की थकान सहित कई कारक दुर्घटना का कारण हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि वह खुद भी नेपाल जाते हैं। पायलट ने कहा, उड़ान भरते समय हर कदम पर निर्णय लेना होता है और एक पायलट को अच्छे आराम की जरूरत होती है। इसलिए पायलट की थकान कारण हो सकती है और प्रक्रियाओं का पालन न होने की संभावना भी हो सकती है।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!