कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे सीरीज में मिली जीत के बाद किया खुलासा

रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे तीन मैचों के वनडे सीरीज में दूसरा मैच 4 विकेटों से अपने नाम किया।इस मैच में जीत के साथ ही भारत ने सीरीज पर 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली। बता दें कि 12 जनवरी को खेले गए दूसरे मुकाबले में कुलदीप यादव और केएल राहुल रीयल हीरो बनकर उभरे। मैच के बाद कप्तान रोहित पोस्ट मैच प्रेजेंटेश के दौरान काफी खुश नजर आए।

इस दौरान कमेंटेटर हर्षा भोगले ने जब रोहित से यह सवाल किया कि क्या उन्हें शीर्ष क्रम में बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत है, तो रोहित ने जवाब देते हुए कहा, ”वैसे तो हमें बाएं हाथ के बल्लेबाज की जरूरत है, लेकिन जरूरी नहीं है कि ऊपर उस कोटी का बल्लेबाज़ रहे। जब आपके मौजूदा बल्लेबाज अच्छा कर रहे हैं तो उसमें दिक्कत नहीं होती। पिच को देखते हुए हम अगले मैच में टीम में बदलाव करने को देख सकते है। अभी हमारे पास एक लंबा सीजन पड़ा है और खिलाड़ियों को फ्रेश रखना भी जरूरी है।

श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में 4 विकेटों से मिली जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा, ”ये काफी नजदीकी मुकाबला था। अच्छी बात ये है हमें विनिंग साइड पर खड़े है। टीम की बल्लेबाजी में गहराई है जो इस तरह के मुकाबलों में काम आती है। हां, जिस तरह की बल्लेबाज़ी आज केएल राहुल और हार्दिक ने की वो काबिले तारीफ है।”

कुलदीप यादव की तारीफ करते हुए कप्तान रोहित ने कहा, ”कुलदीप बस आता है और अपना बेस्ट देता हैं। सचमुच हमें खेल में वापस मिला। वे रन-ए बॉल बल्लेबाजी कर रहे थे और कुलदीप जैसा कि हमने अक्सर देखा है, आते हैं और विकेट हासिल करते हैं। एक गेंदबाज के रूप में वो कमाल के है और यह निश्चित रूप से टीम के लिए अच्छे संकेत है।

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!