अब हमारा फोकस सिर्फ वनडे वर्ल्ड कप 2023 और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप पर-कोच राहुल द्रविड़

मुंबई: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों के लिए अब भारतीय टी20 टीम के दरवाजे बंद नजर आ रहे हैं. इसका अंदाजा पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली करारी हार के बाद ही लगा लिया गया था. मगर अब इसके मजबूत संकेत कोच राहुल द्रविड़ ने भी दे दिए हैं.

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में हार के बाद द्रविड़ ने कहा है कि हमारा पूरा फोकस अब सिर्फ वनडे वर्ल्ड कप 2023 और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप पर है. जबकि टी20 टीम में युवाओं को ही मौका दिया जाएगा और यह उन्हें आजमाने का अच्छा मौका भी है.

रोहित की जगह हार्दिक हो सकते हैं कप्तान

यानी द्रविड़ ने बगैर नाम लिए साफ कर दिया है कि कोहली और रोहित को अब सिर्फ वनडे और टेस्ट पर ही ध्यान देना होगा. क्योंकि इसी साल के आखिर में वनडे वर्ल्ड कप भारत की मेजबानी में ही होना है. जबकि वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी 4 टेस्ट मैच खेलने हैं. इसमें जीतना बेहद जरूरी है.

जबकि कोहली और रोहित ने अपना पिछला टी20 मैच वर्ल्ड कप में ही इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेला था. इसमें टीम इंडिया को 10 विकेट से हार मिली थी. इसके बाद भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड दौरे पर टी20 सीरीज खेली, जिसमें हार्दिक पंड्या को कप्तानी सौंपी गई थी. अब हार्दिक की कप्तानी में ही भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरी टी20 सीरीज खेल रही है. ऐसे में पूरी संभावना है कि हार्दिक को ही अगला टी20 कप्तान बनाया जा सकता है.

 

कोच राहुल द्रविड़ ने मैच के बाद क्या कहा?

द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ पुणे मैच हारने के बाद कहा, ‘भारतीय टीम ने जो पिछला सेमीफाइनल (टी20 वर्ल्ड कप) खेला था, उसके सिर्फ 3-4 लड़के ही इस मैच (श्रीलंका के खिलाफ) की प्लेइंग-11 में खेल रहे हैं. हम अगले टी20 शेड्यूल को ध्यान में रखते हुए बिल्कुल ही अलग स्टेज पर हैं. यही वजह है कि हमारी टीम पूरी तरह से युवा है और श्रीलंका जैसी मजबूत टीम के साथ खेलकर अच्छा अनुभव रहा है. इसमें अच्छी बात ये है कि हमारा पूरा ध्यान वनडे वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप पर है. ऐसे में टी20 ने हमें इन युवाओं को आजमाने का अच्छा मौका दिया है.’

भारत-श्रीलंका के बीच सीरीज 1-1 से बराबरी पर

बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबरी पर है. अब दूसरा और निर्णायक मैच शनिवार (7 जनवरी) को राजकोट में खेला जाएगा. सीरीज के दूसरे मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 6 विकेट पर 206 रनों का बड़ा स्कोर बनाया था. कप्तान दासुन शनाका ने 22 बॉल पर 56 रनों की पारी खेली. जबकि कुसल मेंडिस ने 31 बॉल पर 52 रन बनाए. 207 रनों के टारगेट के जवाब में भारतीय टीम 8 विकेट पर 190 रन ही बना सकी.

 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत 2036 ओलंपिक की मेजबानी की योजना बना रहा है, इसका लक्ष्य पदकों की संख्या बढ़ाना है, अमित शाह ने किया ऐलान

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को श्री पूना गुजराती बंधु समाज द्वारा निर्मित जयराज खेल एवं सम्मेलन केंद्र का उद्घाटन करते हुए कहा कि भारत 2036 ओलंपिक की…

    भारत ने पहली पारी में बनाए 587 रन, कप्तान गिल ने जड़ा दोहरा शतक, इंग्लैंड के लिए शोएब बशीर ने झटके 3 विकेट

    भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 587 रन का विशाल स्कोर खड़ा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!