2024 में टीएमसी की मदद से केंद्र में बनेगी विपक्षी दलों की सरकार : कुणाल घोष

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने रविवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी और देश के संघीय ढांचे को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। टीएमसी का गठन एक जनवरी 1998 को किया गया था। ममता बनर्जी ने कांग्रेस छोड़कर टीएमसी के रूप में अपनी राजनीतिक पार्टी बनाई थी। इस अवसर पर ममता बनर्जी ने कहा वे सभी लोग जिन्होंने शुरू से हमारा समर्थन किया और विभिन्न राज्यों में पार्टी में शामिल हुए नए सदस्य मिलकर अपने महान देश के संघीय ढांचे को मजबूत बनाना जारी रखेंगे हम लोगों की सेवा में खुद को समर्पित करते हैं और एक बार फिर उनका कल्याण सुनिश्चित करने का वादा करते हैं।
तृणमूल कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने दावा किया कि 2024 में केंद्र में विपक्षी दलों की सरकार बनेगी और तृणमूल कांग्रेस उसकी धुरी के रूप में उभरने का संकल्प लेती है। टीएमसी महासचिव घोष ने कहा यह वास्तव में बहुत गर्व और सम्मान की बात है कि टीएमसी ने आज अपने 25वें वर्ष में कदम रखा है जिसमें से 13 साल से हम पश्चिम बंगाल में सत्ता में हैं। अब हमारा लक्ष्य 2014 में विपक्षी दलों के नेतृत्व में बनने वाली केंद्र सरकार की धुरी के रूप में उभरना है। हम जनता को एक विकल्प प्रदान करना चाहते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!