प्रशासन से भिड़ीं सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, बोलीं- ‘दुर्गा पूजा की गाइड लाइन मंजूर नहीं’

नई दिल्ली: दुर्गा पूजा का त्योहार 29 सितंबर से शुरू हो रहा है. मां के नवरात्रे पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाए जाते हैं लेकिन मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इन दिनों सियासत चल रही है. दुर्गा प्रतिमाओं की ऊंचाई कम करने के शासनादेश के आदेश पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur) ने ऐतराज जताया. प्रज्ञा सिंह ठाकुर का कहना है कि सरकार की तरफ से जो फरमान जारी हुआ है, वो हमें स्वीकार नहीं है. 
हिन्दू संगठन के दिए गए ज्ञापन में लिखा गया है कि किसी को भी स्वीकार नहीं होगा कि किसी भी पूजा प्रक्रिया में छेड़खानी हो. शास्त्र के जो नियम हैं, उस अनुसार चलते हैं. ये कांग्रेस का नियम है कि जैसे ही हिन्दू त्योहार आते हैं तो तत्काल प्रभाव से नियम कानून लागू करने लगते हैं. मूर्ति 6 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए, पंडाल में रात्रि 10 बजे से सुबह 10 बजे तक ध्वनि नहीं होनी चाहिए. हम कैसे मान लें कि ये धर्म विरोधी फरमान नहीं है.
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (Pragya Singh Thakur)  ने कहा कि ये फरमान पूर्णत अस्वीकृत है. हम ने बात रखी कि हमें ये फरमान मान्य नहीं है और अगर ये थोपा गया तो आंदोलन पर उतर आएंगे. साउंड चलने चाहिए जब तक मन रहे. हम डीजे क्यों नहीं चलाएंगे. हिन्दू त्योहार अपनी मर्जी से क्यों नहीं मना सकता है? कोर्ट की गाइड लाइन है? कोई गाइड लाइन नहीं है, हिन्दू पूजा के समय गाइडलाइन लाद दी जाती है. गौरतलब है कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर पहली बार लोकसभा से चुनकर सांसद बनी हैं. 

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!