कोविड खतरे से आगाह करना मेरा दायित्व कांग्रेस बेवजह राजनीतिक मुददा बना रहा: मंडाविया

नई दिल्ली । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कई लोगों के कोविड पॉजिटिव होने की बात कहकर आरोप लगाया है कि कांग्रेस बेवजह उनके पत्र को राजनीतिक मुद्दा बना रही है क्योंकि कांग्रेस को यह लगता है कि देश के प्रधान सेवक की टीम का एक छोटा सा सदस्य खास आदमी से कैसे सवाल पूछ सकता है यहीं उनकी मानसिकता है।
मंडाविया ने कहा कि दुनिया में कोविड के मामले बढ़ रहे हैं और ऐसी स्थिति में राजस्थान के तीन सांसदों ने उन्हें पत्र लिखकर यह बताया कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाले कई लोग कोविड संक्रमित पाए गए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे और वे भी कोविड संक्रमित पाए गए। पत्र में सांसदों ने राजस्थान में कोविड नहीं फैलने देने के लिए मुझसे कार्रवाई करने की मांग की थी।
इसके बाद उन्होंने मंत्रालय में एक्सपर्ट लोगों से बातचीत की और उनकी राय लेने के बाद राहुल गांधी और अशोक गहलोत को पत्र लिखा। मंडाविया ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते यह उनका दायित्व है कि देश में कोविड न फैले और देश के सभी नागरिक स्वस्थ रहे लेकिन एक खास परिवार ( गांधी परिवार ) का बचाव करने के लिए उनके ऊपर सवाल खड़ा कर स्वास्थ्य मंत्री के कर्तव्य निर्वहन में बाधा उत्पन्न की जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!