कांग्रेस संसदीय दल की बैठक, सोनिया गांधी बोलीं- ‘चीन पर जवाब क्यों नहीं दे रही सरकार’

नई दिल्ली:संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। ऐसे में चीन के मुद्दे से लेकर महंगाई तक विपक्ष मोदी सरकार को सदन के अंदर घेरने में लगा हुआ है। इसी कड़ी में बुधवार को संसद के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस संसदीय दल की बैठक हुई। जिसमें सोनिया गांधी ने चीन की घुसपैठ पर चिंता व्यक्त की। कांग्रेस की संसदीय दल की बैठक में सोनिया गांधी ने चीन के साथ बढ़ते तनाव पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार चर्चा नहीं कराने के अड़ियल रुख पर कायम है, जबकि जनता और सदन चीन की असल स्थिति जानने में असमर्थ हैं। इसी के साथ सोनिया गांधी ने सवाल किया कि सरकार चीन के आक्रमण का आर्थिक पाबंदियां लगाकर जवाब क्यों नहीं दे रही है?

विपक्ष की संसद में चर्चा की मांग
बता दें कि विपक्ष के नेता लगातार सदन में चीन के साथ हुए टकराव पर संसद में चर्चा की सरकार से मांग कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद सोनिया गांधी और अन्य विपक्षी नेताओं ने तवांग में भारत-चीन झड़प पर चर्चा की मांग करते हुए संसद परिसर के अंदर गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

सरकार लोगों के लिए जवाबदेह है: थरूर
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी इस मुद्दे पर कहा कि विपक्ष संसद में भारत-चीन सीमा विवाद पर बातचीत की मांग कर रहा है। सरकार लोगों के लिए जवाबदेह है, हम सब देश की रक्षा के लिए खड़े हैं। सीमा पर क्या स्थिति है, जून 2020 में हमारे 20 जवान क्यों मारे गए थे? ये पता होना चाहिए।
बीजेपी का पलटवार
वहीं केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि नकली कांग्रेस को बीच-बीच में महात्मा गांधी याद आते हैं ये अच्छी बात है। मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि उनके कार्यकाल में क्या हुआ था, हमने क्या खोया था? नेहरू जी के कारण कितनी जमीन हमने खोई थी, कितना पाया था, उन्हें इसकी जानकारी निकाल लेनी चाहिए। आपको बता दें कि हाल ही में 9 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत व चीन की सेना के बीच टकराव हो गया था, जिसमें दोनों तरफ की सेना के जवानों को हल्की चोटें आई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!