MQ-9 ड्रोन खरीद सकता है भारत, अल-कायदा चीफ अयमान अल-जवाहिरी को किया था ढेर

नई दिल्ली : MQ-9 रीपर, कहा जाता है कि अमेरिका के इसी घातक ड्रोन ने आतंकवादी संगठन अल-कायदा प्रमुख अयमान अल जवाहिरी को ढेर किया था। अब खबर है कि भारत भी तीनों सैन्य सेवाओं के लिए ये ड्रोन्स हासिल करने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसे लेकर कुछ नहीं कहा गया है। साल 2017 में भारतीय नौसेना इन ड्रोन्स को दो साल के लिए लीज पर ले चुकी है।

खबर है कि भारत MQ-9 रीपर ड्रोन्स हासिल करने के लिए अमेरिका के साथ बिलियन डॉलर डील कर सकता है। ये ड्रोन्स हंटर किलर अनमैन्ड एरियल व्हीकल्स यानी UAV की श्रेणी में आते हैं। लेजर गाइडेड हेलफायर मिसाइल का इस्तेमाल करने वाले इन ड्रोन्स को सबसे घातक माना जाता है। जवाहिरी को अगस्त में मार गिराया गया था।

एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि गुरुवार को होने वाली डिफेंस एक्विजिशन काउंसिल (DAC) की बैठक में चर्चा के लिए ड्रोन की खरीदी से जुड़े प्रस्ताव को भी शामिल किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस परिषद के प्रमुख हैं। साथ ही इसमें रक्षा मंत्रालय के जूनियर मंत्री, तीनों सेनाओं के प्रमुख, रक्षा सचिव और कई शीर्ष अधिकारी भी इसके सदस्य हैं। इस ड्रोन का इस्तेमाल निगरानी करने, खुफिया जानकारी जुटाने और सटीक हमलों के लिए किया जाता है। इसे ग्राउंड स्टेशन और तैरते जहाज से भी नियंत्रित किया जा सकता है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि सरकार हर एक सेवा के लिए 10-10 यानी कुल 30 MQ-9 रीपर ड्रोन्स हासिल करने की योजना है।

ड्रोन के बारे में समझते हैं
MQ-9 रीपर ड्रोन्स का निर्माण जनरल एटॉमिक्स ने किया है। भारत अमेरिका से ये ड्रोन्स सैन्य खरीदी के जरिए करेगा। इस व्यवस्था का इस्तेमाल अमेरिका सरकारों के बीच सौदे के लिए करता है। रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने बताया है कि भारत ने इसके दूसरे विकल्प भी देखे, लेकिन खूबियों के लिहाज से MQ-9 रीपर ड्रोन्स के आसपास कोई नहीं टिका। कहा जा रहा है कि इन ड्रोन्स को लेकर चर्चाएं भारत में जारी थी, लेकिन स्थानीय निर्माण की गुंजाइश नहीं होने के चलते इसे DAC के सामने नहीं लाया गया था। इसे अलावा ज्यादा कीमत होना भी इसका बड़ा कारण था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!