भारत में मिले ओमिक्रॉन सबवैरिएंट BF.7 के तीन मामले, केंद्र सरकार हुई अलर्ट

चीन समेत पूरी दुनिया में तबाही मचाने वाला कोरोना एक बार फिर लौट आया है। एक बार फिर चीन में हालत बेकाबू नजर आ रहे है। भारत में भी एक चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, चीन में एक बार फिर कोरोना के बिगड़ते हालात के लिए ओमिक्रॉन का सबवैरिएंट BF.7 को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। वहीं, अब ओमिक्रॉन का सबवैरिएंट BF.7 के तीन मामले भारत में भी पाए गए हैं। जिसके बाद केंद्र सरकार और स्वास्थ्य मंत्रालय सतर्क हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र द्वारा अक्तूबर में भारत में BF.7 के पहले मामले का पता चला था। उन्होंने कहा कि अब तक गुजरात से दो मामले सामने आए हैं जबकि ओडिशा से एक मामला सामने आया है।

विश्व में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की अध्यक्षता में बुधवार को कोविड समीक्षा बैठक भी हुई। बैठक के दौरान विशेषज्ञों ने कहा कि हालांकि अभी तक कोविड मामलों की संख्या में कोई बड़ी वृद्धि नहीं हुई है, लेकिन मौजूदा और उभरते सब वैरिएंट्स पर नजर रखने के लिए निरंतर निगरानी की आवश्यकता है।

कोरोना मामलों के लिए जिम्मेदार है BF.7 वैरिएंट
गौरतलब है कि चीन के कई शहरों में वर्तमान में अत्यधिक तेजी से ओमिक्रॉन के सब वैरिएंट BF.7  के मामले बढ़ रहे हैं। इसके सबसे ज्यादा मामले बीजिंग में सामने आ रहे हैं। चीन में BF.7 की उच्च संप्रेषणीयता को पिछले संक्रमण से चीनी आबादी में प्रतिरक्षा के निम्न स्तर और संभवतः टीकाकरण के लिए भी जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। इस सब वैरिएंट के मामले अमेरिका, ब्रिटेन और बेल्जियम, जर्मनी, फ्रांस और डेनमार्क जैसे यूरोपीय देशों सहित कई अन्य देशों में पहले ही पाया जा चुका है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!