रतलाम के पास फोरलेन पर कार में लगी आग, देखते-देखते जल गई

रतलाम ।   महू- नीमच हाइवे (फोरलेन) पर जिला मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर दूर चिकलिया टोल नाके के समीप एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से ऊंची लपटें निकलने लगीं और कुछ ही देर में कार जल गई।जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कार से कहीं जा रहा था। टोल नाके के पास कार में आग लगी व धुआं निकलने लगा। कार सवार व्यक्ति ने कार सड़क के किनारे खड़ी की तथा कार से उतर कर दूर जा पहुंचा। उसके दूर पहुंचते ही कार में से लपटें निकलने लगीं। इसके बाद आसपास के लोग और बिलपांक थाने से पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया व काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई, लेकिन तब तक कार बुरी तरह जल चुकी थी। समय रहते कार का ड्राइवर कार साइड में खड़ी करके उतरकर दूर नहीं जाता तो कोई अनहोनी हो सकती थी। पुलिस के अनुसार घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। कार किसकी है व उसमे कौन सवार था यह पता नहीं चला है। उक्त व्यक्ति का पता लगाया जा रहा है।

पहले भी लग चुकी है आग

कार व अन्य वाहनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ती जा रही है। तीन साल पहले जावरा के पास एक कार में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। चार माह पहले शहर के न्यू रोड पर एक जीप में आग लग गई थी। समय रहते जीप में सवार लोग उतर कर दूर चले गये थे। एक माह पहले फोरलेन पर ही जिला मुख्यालय से करीब 58 किलोमीटर दूर माननखेड़ा टोल नाके के पास मन्दसौर के एक व्यक्ति की कार में भी आग लग गई थी। कार में दो व्यक्ति थे, वे भी कार साइड में खड़ी करके दूर चले गए थे। इन दोनों मामलों में वाहनों में काफी नुकसान हुआ था।

  • सम्बंधित खबरे

    मध्यप्रदेश को बनाएंगे मिल्क केपिटल: CM डॉ मोहन ने रतलाम को दी 246 करोड़ की सौगात, 113 करोड़ की पेयजल योजना की घोषणा

    राजगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। आज प्रदेश का हर कोना विकास कार्यों से सज-संवर रहा है। हम…

    हनीमून हत्याकांड में बड़ा खुलासा, राजा-सोनम के मेघालय में गायब हुए गहने MP में यहां से मिले

    मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल, इंदौर के कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के हनीमून के दौरान मेघालय से गायब हुए…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!