अवैध तरीके से मजार को मस्जिद का रूप देने की कोशिश,शिकायत पर डीएम ने काम रुकवाया

उज्जैन: उज्जैन में एक मजार को मस्जिद में तब्दील करने का आरोप लगा है। हिंदू संगठनों का आरोप है कि एक छोटे से मजार को मस्जिद का रूप देने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए मजार के अंदर निर्माण कार्य भी लगातार चल रहा है। इस बात को लेकर अब यहां विवाद शुरू हो गया है। हिंदू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं का दावा है कि शिप्रा नदी किनारे रामघाट पर मजार परिसर में अवैध तरीके से मस्जिद का निर्माण किया जा रहा है।

इसे लेकर हिंदू संगठन से जुड़े बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद यहां प्रशासन भी हरकत में आ गया है। उज्जैन के डीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘रामघाट पर एक गुबंद बना हुआ है, उसकी पुताई का कार्य हो रहा है। उसके संबंध में यह शिकायत आई थी कि यह नया निर्माण है। इसके संबंध में जब हमने दस्तावेज निकाले तो प्रथम दृष्टया जो वीडियो और फोटो सामने आए हैं उससे पता चल रहा है कि यह गुबंद 3-4 साल पुराना है। लेकिन उसकी पुताई का कार्य जारी था जिसे तत्काल प्रभाव से रोकवा दिया गया है। इसके अलावा जो पुराना निर्माण कार्य है उसके संबंध में कागजात मागें गये हैं। कागजात मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’

अभी कुछ दिनों पहले ही दरगाह में निर्माण कार्य के खिलाफ बजंरग दल के कार्यकर्ताओं ने यहां प्रदर्शन भी किया था। बजरंग दल के प्रदेश संगठन मंत्री अर्जुन गेहलोद का दावा है कि रामघाट पर अवैध निर्माण लंबे समय से चल रहा है। हिंदू समाज बार-बार इसे लेकर प्रशासन को अवगत करा रहा है लेकिन प्रशासन लगातार अनसुनी कर रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ता ने निर्माण कार्य को तुरंत रोके जाने की मांग की थी।

उनका कहना था कि रामघाट पर छोटी सी मजार थी जो आज मस्जिद का रूप ले रही है। हमने इसको लेकर प्रशासन को ज्ञापन भी दिया था और इस निर्माण कार्य को रोकने की मांग की थी।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!