ओंकारेश्वर में 10 साल की मासूम से दुष्कर्म का आरोपी अब तक फरार, 40 लोगों की शिनाख्त कराने पर भी नहीं मिला गुनाहगार

खंडवा:ओंकारेश्वर में 10 साल की मासूम बच्ची से दरिंदगी करने वाला आरोपी अब तक फरार है। आरोपी ने बच्ची का दुष्कर्म करने की नियत से उसके कपड़े फाड़े थे, लेकिन तब तक बच्ची किसी तरह उसके चंगुल से बचकर भाग निकली। अब पुलिस आरोपी की तलाश में तेजी से जुटी है। पुलिस अब तक करीब 40 लोगों की शिनाख्त बच्ची से करा चुकी है, लेकिन आरोपी अभी तक नहीं मिला है। पीड़िता ने बताया कि वह फूल तोड़कर बेचने वाला शख्स है।

मांधाता टीआई बलराम सिंह ने बताया कि नया बस स्टैंड के पास जंगल में बच्ची अपने साथियों के साथ अक्सर बकरियां चराने जाती है। मंगलवार सुबह नौ बजे बच्ची को 40 से 45 साल के शख्स ने पकड़ लिया। उसके साथ वह अश्लील हरकत करने लगा। आरोपी उसके साथ दुष्कर्म कर पाता इससे पहले ही बच्ची उससे हाथ छुड़ाकर भाग निकली। वह जब घर पहुंची तो उसने घटना के बारे में बताया। परिजन ने पुलिस को सूचना दी । तत्काल इलाके में छानबीन की और पीड़िता का मेडिकल करवाया। हालांकि मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हुई है। इस पर आरोपी के खिलाफ फिलहाल छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी फूल तोड़ने वहां आया था। अकेला पाकर उसने बच्ची को निशाना बनाया। पुलिस पीड़िता के बताए हुलिए के अनुसार आरोपी को तलाश रही है। अभी तक कुल 40 लोगों की पुलिसकर्मियों ने लड़की से पहचान कराई है, लेकिन असली आरोपी अब तक भी हाथ नहीं आया है। पुलिस टीम लगातार छानबीन में जुटी है।

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!