इंदौर में छात्रा से लव जिहाद:हिंदू युवती से दुष्कर्म, मंगेतर को अश्लील फोटो भेजे

इंदौर: हीरानगर क्षेत्र में हिंदू युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पुलिस ने अन्नू उर्फ अनवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। वह मतांतरण का दबाव बना रहा था। उसने युवती के मंगेतर को भी फोटो भेज दिए थे।

T I दिलीप पुरी के मुताबिक गौरीनगर में रहने वाली युवती बीकाम की पढ़ाई करने के बाद घर में ही रहती है। उसकी करीब आठ साल पूर्व आरोपित अन्नाू उर्फ अनवर खान से वाट्सएप ग्रुप पर दोस्ती हुई थी। वह उससे मिलने लगी थी। अनवर ने धर्म के संबंध में जानकारी छुपाई और युवती से शादी का बोलता रहा। पांच साल पूर्व मुस्लिम धर्म की जानकारी मिली तो युवती ने बातचीत बंद कर दी।

स्वजन ने भी युवती का मुंबई में रिश्ता तय कर दिया। आरोप है कि 24 नवंबर को अनवर युवती के घर आया और कहा कि तुझे मुस्लिम बनना पड़ेगा। उसने धमका कर शारीरिक संबंध बना लिए। आरोपित ने युवती के मंगेतर को भी फोटो भेज दिए। गुरुवार को महिला ने हिंदू संगठन के लोगों को पूरी घटना बताई और थाने पहुंच कर आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई।

दुष्कर्म के आरोपित रेस्त्रां संचालक पर इनाम, बस अड्डों पर पोस्टर चस्पा

दुष्कर्म के आरोप में फरार रेस्त्रां संचालक की सरगर्मी से तलाश है। एमजी रोड पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर इनाम घोषित किया है। सूचना के लिए जगह-जगह पोस्टर चिपकाए जा रहे है। आरोपित पर कई केस दर्ज हैं और खुद को गैंगस्टर बताता है।

एमजी रोड T I संतोषसिंह यादव के मुताबिक आरोपित कौस्तुभ सिंघारे पर दुष्कर्म का केस दर्ज है। पूर्व बैंक अफसर से उसका परिचय था। उसने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। शादी न करने पर महिला थाने में केस दर्ज करवाया। जमानत होने के बाद आरोपित दोबारा महिला से मिला और शारीरिक संबंध बनाए। केस दर्ज होने के बाद आरोपित फरार हो गया।

पुलिस ने बाणगंगा स्थित उसके घर छापे मारे लेकिन आरोपित फरार मिला। डीसीपी जोन-3 धर्मेंद्रसिंह भदौरिया ने कौस्तुभ की गिरफ्तारी पर तीन हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। उसके फोटो और पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं।

ब्यूटी पार्लर संचालिका से अश्लील हरकत

भंवरकुआं पुलिस ने 24 वर्षीय ब्यूटी पार्लर संचालिका की शिकायत पर आरोपित राहुल मीणा को गिरफ्तार किया है।T I शशिकांत चौरसिया के मुताबिक युवती सुबह विष्णुपुरी स्थित पार्लर जा रही थी। आरोपित ने साथ चलने की धमकी दी और युवती का हाथ पकड़ लिया। बच कर युवती पार्लर में घुसी तो आरोपित ने मारपीट कर दी।

  • सम्बंधित खबरे

    भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिला शव

    छत्तीसगढ़ के बीजापुर से बड़ी खबर आई है. एक जनवरी से लापता पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दी गई है. चंद्राकर का शव सेप्टिक टैंक में मिला है.बता दें, NDTV के लिए काम…

    एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप

    मुंबई। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. उनके ऊपर यह फायरिंग की घटना शनिवार की रात बांद्रा ईस्ट में हुई है. जहां अज्ञात हमलावरों…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!