4 हजार औद्योगिक समूहों को न्योता… जी 20 की भी तैयारी

भोपाल । प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों के साथ न्योते भी लगातार भेजे जा रहे हैं। छोटे-बड़े लगभग 4 हजार औद्योगिक समूहों को समिट में आने का न्योता दिया गया है। लगातार मुख्यमंत्री भी ऑनलाइन वर्चुअली मीटिंग के साथ बड़े निवेशकों से खुद भी चर्चा कर रहे हैं। दूसरी तरफ इंदौर पुलिस ने भी इन दोनों बड़े आयोजनों की तैयारी शुरू कर दी है। शहर में लगे लगभग एक लाख निजी कैमरों को भी सिटीजन आई से जोड़ा गया है ताकि बेहतर सुरक्षा व्यवस्था रहे। इसमें निजता का उल्लंघन भी नहीं होने दिया जाएगा। वहीं आयोजन स्थल पर काउंटर टेरेरिस्ट ग्रुप ने मॉकड्रील भी की। इसके अलावा शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की भी अब लगातार निरीक्षण जांच और आपातकालीन स्थिति में क्या तैयारी है इसका जायजा लिया जाएगा।
जनवरी में दोनों बड़े आयोजनों के बाद जी20 समिट की बैठकें भी इंदौर में आयोजित की जाना है। इसके चलते पुलिस आयुक्त हरीनारायणचारी मिश्र और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय राजेश हिंगणकर ने महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था की जांच-पड़ताल और आपातकालीन क्या तैयारी है उसकी शुरुआत करवाई और काउंटर टेरेरिस्ट ग्रुप भोपाल एटीएस और बीडीडीएस इंदौर ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मॉकड्रील करते हुए सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी ली। वहीं सिटीजन कॉप जैसा उपयोगी मोबाइल एप बनाने वाले सॉफ्टवेयर एक्सपर्ट राकेश जैन की मदद से एक नई सिटीजन आई नामक एक नई तकनीकी सुविधा भी शुरू की है जिसकी मदद से शहरभर में लगे एक लाख निजी कैमरों को भी इस योजना से जोड़ा जा रहा है। जनभागीदारी से किए जाने वाले इस अनूठे प्रयास से जहां करोड़ों रुपए के राजस्व की बचत भी पुलिस ने की वहीं जगह-जगह लगे निजी कैमरों की मदद से शहर की सुरक्षा व्यवस्था को नागरिकों खासकर महिलाओं के हित में बढ़ाया जा सकेगा। दूसरी तरफ नगर निगम भी दोनों आयोजनों की तैयारी में जुटा है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और आयुक्त प्रतिभा पाल ने ढक्कनवालाकुआं ग्रामीण हाट बाजार का भी अवलोकन किया जहां पर व्यंजनों के स्टॉल लोकल बाजार और लोक उत्पादनों के स्टॉल और प्रदर्शनी सम्मेलन के दौरान लगाई जा सकेगी। रंगाई-पुताई भी यहां शुरू करवाई गई।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!