ऐसा नेता जो जनता की आंखों में धूल झोंकता हो उसे लोगों से माफी मांगनी चाहिए – जेपी नड्डा

नई दिल्ली । गुजरात  चुनाव के परिणाम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेप नड्डा ने विधानसभा और दिल्ली एमसीडी चुनाव में अपनी पार्टी के प्रदर्शन का पूरा ब्यौरा रखा। उन्होंने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा।
बीजेपी अध्यक्ष ने आप पर निशाना साधते हुए कहा कि एक नई पार्टी गुजरात का अपमान करने आई थी। उनके एक नेता पेपर लेकर आए और भविष्यवाणी करते थे कि गुजरात में सरकार उनकी पार्टी की ही आ रही है। ऐसा नेता जो जनता की आंखों में धूल झोंकता हो उसे लोगों से माफी मांगनी चाहिए।
नड्डा ने कहा कि गुजरात की जनता गुजरात के कार्यकर्ता और तमाम कार्यकर्ता जो हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में कार्यरत रहे उन्हें मैं तहे दिल से बहुत-बहुत बधाई देता हूं और अभिनंदन करता हूं। आज बहुत ऐतिहासिक दिन है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमें गुजरात में रिकॉर्ड तोड़ते हुए जीत हासिल हुई है।
उन्होंने कहा कि ‘सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास इस मूलमंत्र को लेकर जिस अथक प्रयास के साथ प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात और देश की जनता की सेवा की है उसका परिणाम हमें इस प्रचंड जीत में दिखाई देता है।
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने गुजरात में 52.5% वोट और 157 सीट हासिल की। तो वहीं कांग्रेस 41.4% से घटकर 27.3% प्रतिशत पर आ गई। वंशवाद परिवारवाद अकर्मण्य नेता व गैर जिम्मेदाराना विपक्ष के कारण कांग्रेस की ये हालत हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!