शिमला: हिमाचल में 68 निर्वाचन क्षेत्रों में 412 उम्मीदवारों की किस्मत का आज फैसला होगा। सुबह 8 बजे से 68 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। शुरूआती रूझानों के अनुसार, भाजपा व कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। हालांकि, शुरूआती रूझानों में आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुला है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 एक ही चरण में 12 नवंबर को आयोजित किया गया था। प्रदेश की 68 सीटों पर करीब 66 फीसदी मतदान हुआ था। चुनाव में कुल 55,92,828 मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष, जबकि 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर के लोग शामिल हुए थे।
हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर काउंटिंग जारी है। भाजपा ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की है। सराज से CM जयराम ठाकुर ने कांग्रेस के चेतराम ठाकुर को 20 हजार से ज्यादा वोटों से हरा कर जीत हासिल की है। वहीं, मंडी जिले की सुंदरनगर सीट पर BJP के राकेश जमवाल ने कांग्रेस के सोहन लाल ठाकुर को 8,125 वोट से हराया है।

सुंदरनगर सीट पर BJP के राकेश जमवाल ने कांग्रेस के सोहन लाल ठाकुर को 8,125 वोट से हराया
रुझानों में कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर है। भाजपा 21 सीटों पर तो कांग्रेस को 39 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, निर्दलीय और अन्य उम्मीदवार 3 सीटों पर आगे चल रहे हैं। AAP अभी खाता नहीं खोल पाई है। प्रदेश में 37 साल पुरानी परंपरा कायम रहेगी या नया इतिहास बनेगा, ये आज दोपहर तक साफ हो जाएगा। हिमाचल में 12 नवंबर को वोटिंग हुई थी।









