ऑस्ट्रेलिया : सड़क हादसे में भारतीय व्यक्ति की मौके पर हुई मौत, पत्नी और दो बच्चे हुए घायल

मेलबर्न| ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसे में एक 34 वर्षीय भारतीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि कार में सवार उससे दो बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने बताया कि भारतीय व्यक्ति ने कार पर से नियंत्रण खो दिया था जिस वजह से ये हादसा हुआ। रिपोर्ट के अनुसार, 34 वर्षीय सुखदीप सिंह जीप में अपनी पत्नी, दो बच्चों और एक दोस्त के साथ विक्टोरिया राज्य के पश्चिमी उपनगर माउंट कॉटरेल में यात्रा कर रहे थे तभी ये हादसा हो गया। विक्टोरिया पुलिस के मुताबकि, जीप में पांच लोग सवार थे और वाहन शाम को लगभग 4 बजे के बाद डोहर्टी रोड से निकला था। ऐसा बताया जा रहा है कि रोड पर वाहन कई बार पलटा था।

पुलिस ने बताया कि मृतक सुखदीप सिंह के दोस्त को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि उसकी पत्नी और दोनों बच्चों को भी चोटें आई हैं। हालांकि, उनका भी अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस का कहना है कि वे दुर्घटना के सही कारण की जांच कर रहे हैं।

पुलिस सीसीटीवी फोटेज खंगालने और चश्मदीदों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है ताकि हादसा कैसा हुए है इसकी जानकारी मिल सके। इसी बीच सुखदीप के परिवार के दोस्तों ने उनके जीवित परिवार के सदस्यों के लिए गो फंड मी फंडरेजर का आयोजन किया है। वे 100,000 डॉलर जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, सुखदीप परिवार में अकेला कमाने वाला और अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!