नाइजीरिया में मस्जिद पर हमला, इमाम समेत 12 लोगों की हत्या, कई अगवा

नाइजीरिया: नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने मस्जिद को निशाना बनाया। घटना में इमाम समेत नमाज अदा कर रहे 12 लोगों की मौत हो गई है। राज्य की पुलिस ने घटना की पुष्टि की है। खबर है कि शनिवार रात को हुई इस गोलीबारी के बीच हमलावरों ने मस्जिद से ही कुछ लोगों का अपहरण भी किया है। पहले भी नाइजीरिया में बंदूकधारियों के हमले की खबरें आती रही हैं।

खबर है कि ये गैंग लोगों की हत्या करते हैं या फिरौती के लिए उनका अपहरण कर लेते हैं। इतना ही नहीं गैंग ग्रामीणों से भी खेती के लिए ‘प्रोटेक्शन मनी’ की मांग करते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी के गृहराज्य काटसीना के फुंटुआ के रहने वाले लावल हारुना ने घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बंदूकधारी मोटरबाइक्स पर मैगमजी मस्जिद पहुंचे और गोलीबारी शुरू कर दी। घटना के बाद मस्जिद में पहुंचे लोग भागने पर मजबूर हो गए। उन्होंने बताया कि गोलीबारी के बीच फंसे करीब 12 लोगों की मौत हो गई।

फुंटुआ के एक और रहवासी अब्दुल्लाही मोहम्मद ने कहा, ‘इसके बाद उन लोगों ने कई लोगों को इकट्ठा किया और झाड़ियों में ले गए। मैं प्रार्थना कर रहा था कि डाकू अपहरण किए गए मासूम लोगों को छोड़ दें।’ खास बात है कि काटसीना नाइजीरिया के उन उत्तर पश्चिम राज्यों में शामिल है, जो पड़ोसी देश नाइजर के साथ सीमा साझा करता है। इसके चलते गैंग दो देशों के बीच आसानी से आती जाती हैं।

नाइजीरिया में सेना ने डाकुओं की इस्तेमाल की जाने वाली झाड़ियों में बम भी फेंके हैं, लेकिन हमले अभी भी जारी हैं। इसके चलते मतदाताओं के मन में सुरक्षा को लेकर खतरा पैदा हो गया है, जो फरवरी में बुहारी के उत्तराधिकारी को चुनने की तैयारी कर रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!