MCD चुनाव में चला झाड़ू का मैजिक, मुरझाया कमल; पंजा हुआ पस्त

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निकाय (MCD) चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भाजपा के 15 साल के शासन को खत्म कर दिया है। आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव में नंबर वन पार्टी बनकर उभरी है और भाजपा दूसरे नंबर पर है तो वहीं, कांग्रेस तीसरे पायदान पर है। एमसीडी के 250 वार्डों पर हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों के साथ बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं, भाजपा 104 सीटें, कांग्रेस 9 सीटें और निर्दलीय उम्मीदवारों ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है।

दिल्लीवासियों को केजरीवाल ने दिया धन्यवाद

नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की जीत के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”इस जीत के लिए दिल्ली की जनता को बहुत-बहुत धन्यवाद। केजरीवाल ने भारत माता की जय से अपनी बात शुरू करते हुए कहा, दिल्ली को इतनी शानदार जीत के लिए बधाई देता हूं, उन्होंने अपने बेटे को नगर निगम की जिम्मेदारी दी है। नगर निगम को ठीक करेंगे, कूड़े की समस्या दूर करेंगे, भ्रष्टाचार दूर करेंगे। हम बीजेपी और कांग्रेस के साथ मिलकर नगर निगम ठीक करेंगे। उनका भी हम सहयोग मांगते हैं. केंद्र और प्रधानमंत्री का भी सहयोग मांगते हैं। हम सब मिलकर दिल्ली को ठीक करेंगे।”

 

jagran

एमसीडी में मिले जीत के जश्न में डूबे ‘आप’ के लोग

इस बीच आम आदमी पार्टी के मुख्यालय में नेताओं के पहुंचने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। पार्टी मुख्यालय पहुंचे ‘आप’ नेता दिलीप पांडेय ने कहा, ‘दिल्ली की जनता ने बता दिया है कि लोग केजरीवाल के साथ हैं।’ ‘आप’ को मिली बढ़ता पर संजय सिंह ने कहा, ‘भाजपा के लोगों को मुंह छिपाकर बैठ जाना चाहिए।’

जीत नहीं जिम्मेदारी है- सिसोदिया

एमसीडी चुनाव में मिले जीत पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा, ”दिल्ली MCD में आम आदमी पार्टी पर भरोसा करने के लिए दिल्ली की जनता का दिल से आभार। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे नेगेटिव पार्टी को हराकर दिल्ली की जनता ने कट्टर ईमानदार और काम करने वाले अरविंद केजरीवाल जी को जिताया है। हमारे लिए ये सिर्फ जीत नहीं, बड़ी जिम्मेदारी है।

कूड़े के पहाड़ साफ होंगे- मान

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा कि केजरीवाल ने पहले दिल्ली से कांग्रेस की सत्ता उखाड़ी, अब भाजपा की सत्ता उखाड़ी है। भाजपा ने 7 मुख्यमंत्री एमसीडी चुनाव में उतारे थे, लेकिन लोग नफरत की राजनीति नहीं चाहते हैं। उन्होंने कहा कि लोग स्कूल, अस्पताल, बिजली और सफाई की राजनीति चाहते हैं। अब दिल्ली के कूड़े के पहाड़ साफ होंगे।

तय समय पर पूरे होंगे काम

दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय ने कहा, ‘अगर भाजपा काम नहीं करेगी, तो जनता केजरीवाल को चुनेगी। ये फैसला दिल्ली के लोगों ने लिया है इसके लिए दिल्ली के लोगों को बधाई। ‘आप’ का मेयर बनेगा और मुख्यमंत्री केजरीवाल के निर्देश पर तय समय पर काम पूरे होंगे।’

कई मंत्रियों के क्षेत्र में आप को नुकसान

भले ही AAP ने MCD चुनाव में परचम लहराया हो, लेकिन दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के विधानसभा क्षेत्र के 4 वार्डों में से 3 सीटें भाजपा के खाते में आई हैं। इतना ही नहीं, मंत्री गोपाल राय के विधानसभा क्षेत्र के 4 वार्डों में से 2 भाजपा और एक पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

एमसीडी में 15 वर्षों से भाजपा का शासन

बता दें कि दिल्ली नगर निगम पर पिछले 15 साल से भाजपा का कब्जा रहा है। नए परिसीमन के बाद दिल्ली नगर निगम का ये पहला चुनाव है। इससे पहले राजधानी का नगर निगम 3 इससे पहले राजधानी का नगर निगम 3 हिस्सों में बंटा हुआ था।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!