सांची के होटल और लॉज में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, 12 से ज्यादा युवक-युवती गिरफ्तार

रायसेन. मध्यप्रदेश के रायसेन (Raisen) जिले के पर्यटन नगरी सांची (Sanchi) में रविवार को पुलिस ने एक सेक्स रैकेट (Sex racket) का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक दर्जन से ज्यादा युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी पकड़े गए युवक- युवतियों से पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया है. बता दें कि पकड़े गए युवक-युवतियां ज्यादातर आपस में परिचित बताए जा रहे हैं.

एसपी मोनिका शुक्ला की टीम ने की छापेमारी

यह मामला सांची के होटल जैनश्री और टूरिस्ट लॉज (Hotel Jain shree and Tourist Lodge) का है. सांची में ही संचालित होटल जैनश्री और टूरिस्ट् लॉज पर एसपी मोनिका शुक्ला की टीम ने छापेमारी (Raid) कर इस कार्ररवाई को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि पुलिस (Raisen Police) ने मौके से 12 से ज्यादा युवक-युवतियों को गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस ने सभी आरोपियों युवक और युवतियों के परिजनों को थाने में बुलाया है.कमरा किराए पर देकर किया जा रहा था जिस्मफरोशी का धंधा

जानकारी के अनुसार होटल और लॉज में युवक-युवती कमरे की बुकिंग कर जिस्मफरोशी का धंधा कर रहे थे. इतना ही नहीं इसके आलावा भी यहां कई गैर-कानूनी कार्य किए जा रहे थे. मुखबिर की सूचना पर एसपी मोनिका शुक्ला की टीम ने होटल और लॉज में छापेमारी की. पुलिस के मुताबिक होटल में कमरा किराए पर देकर यहां जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा था.

होटल मालिक और मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज
एडिशनल एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि छापेमारी के दौरान युवक-युवतियों का कोई भी रिकॉर्ड होटल के रजिस्टर में दर्ज नहीं था. फिलहाल होटल मालिक व मैनेजर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!