मंत्री पी सी शर्मा ने गया जी के लिये रवाना की मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन ट्रेन

जनसम्‍पर्क, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने  आज सुबह हबीबगंज स्टेशन से गया जी  तीर्थ के लिये ”मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन” ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान यात्रियों के परिजन और स्थानीय जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे। मंत्री श्री शर्मा ने विधि-विधान से ट्रेन के पहले कोच में श्री गणेश की पूजा की।
मंत्री श्री शर्मा ने ट्रेन के सभी 16 कोच में जाकर तीर्थ-यात्रियों को पुष्प-गुच्छ भेंट किये। उन्होंने ट्रेन की पेंट्री कार में तीर्थ-यात्रियों की रसोई व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। 
तीर्थ-दर्शन ट्रेन हबीबगंज से चलकर विदिशा रूकते हुए गया जायेगी। इसमें भोपाल, रायसेन और विदिशा जिले के लगभग एक हजार श्रद्धालु गया गये हैं। 
ट्रेन में गया जाने वाले श्रद्धालुओं को भोजन, नाश्ता, स्टेशन से तीर्थ-स्थल तक लाने व ले जाने के लिये वाहन, गाइड और गया में ठहरने की व्यवस्था है। तीर्थ-यात्रा ट्रेन में शासकीय चिकित्सक भी यात्रियों के साथ है। 
इस अवसर पर पार्षद श्री योगेन्द्र सिंह चौहान, श्री मोनू सक्सेना, श्री ईश्वर सिंह चौहान, श्री आशीष श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या मेँ नागरिक मौज़ूद थे

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!