MLA आरिफ मसूद ने Uniform Civil Code को सरकार का जुमला बताया

भोपाल:मध्य प्रदेश में जबसे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कॉमन सिविल कोड  लाने की बात कही है, तबसे प्रदेश की राजनीति गर्मा गई है. कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद  ने सीएम शिवराज  के एलान को जुमला करार दिया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक दिन पहले, गुरुवार को समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कमेटी बनाने की घोषणा की थी.

सीएम की घोषणा के बाद बीजेपी (BJP) इस मुद्दे पर कांग्रेस से समर्थन की मांग कर रही है. भोपाल में हुजूर विधानसभा इलाके से विधायक रामेश्वर शर्मा ने मांग की है कि देश की बढ़ती हुई जनसंख्या को रोकने के लिए समान नागरिक संहिता कानून जरूरी है.

कॉमन सिविल कोड की आड़ में सियासत जारी

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि चार बीवी और 24 बच्चों का धंधा नहीं चलेगा. हर नागरिक को एक शादी करने का अधिकार है. उन्होंने कांग्रेसियों से विनती करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी कहा था कि बच्चे दो ही अच्छे हैं. इसलिए कांग्रेसियों से अपील है कि समान नागरिक संहिता लागू करने में समर्थन दें. वहीं, अब भोपाल के विधायक आरिफ मसूद ने कॉमन सिविल कोड को बीजेपी सरकार का जुमला बता दिया है. उन्होंने शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री मुस्लिम लॉ को ठेस पहुंचा रहे हैं.

महंगाई, बेरोजगारी से ध्यान हटाने की कोशिश

कांग्रेस विधायक ने कहा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ को हाईलाइट करके भ्रमित किया जा रहा है. देश में अलग-अलग वर्गों और धर्मों के अलग-अलग कानून हैं. मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार महंगाई, बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है. कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद का कहना है कि चुनाव करीब आता देख कॉमन सिविल कोड का एलान राज्य सरकार की जुमलेबाजी है.

सम्बंधित खबरे

‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!