मानवीय संवेदनाओं को भावनात्मक रूप में प्रस्तुत करती “लाईफ ईज गुड”

आज सिने प्रेमियों की अमूमन यह शिकायत रहती है कि तकनीकी तामझाम के आवरण के पीछे संवेदनशील सिनेमा कहीं खो गया है। इन शिकायतकर्ताओं को तलाश रहती है एक ऐसी फिल्म की जो रूह को ठंडक दे और दिल की गहराइयों में उसका असर उतर जाए। अब निर्माता आनंद शुक्ला की फ़िल्म “लाईफ ईज गुड” के तहत उनकी यह तलाश पूरी होने जा रही है। मानवीय संवेदनाओं को भावनात्मक रुप में प्रस्तुत करती यह फिल्म नौ दिसंबर को प्रदर्शित हो रही है और फिल्म की कहानी संवेदनाओं की नींव पर रखी गयी है।


यह कहानी रामेश्वर (जैकी श्रॉफ) के इर्द-गिर्द बुनी गयी है। अधेड़ उम्र का रामेश्वर खूबसूरत पहाड़ी जगह पर एकाकी जिंदगी बिता रहा होता है। वह अपनी माँ को खूब चाहता है, पर वह तब टूट सा जाता है, जब मां का देहांत हो जाता है। रामेश्वर को अब अपनी ज़िंदगी निरर्थक लगने लगती है। अब उसके पास जीने का कोई मकसद नहीं है। जिंदगी को वह बोझ समझने लगता है और ऐसे में एक कमज़ोर लम्हें के दौरान वह आत्महत्या करने के बारे में सोचता है। इससे पहले कि वह एक जानलेवा कदम उठाए, संयोग से उसकी ज़िन्दगी में 6 वर्षीय नन्हीं मासूम लड़की मिष्टी (सानिया अंक्लेसरिया) का आगमन होता है। मिष्टी के परिचय में आने के बाद रामेश्वर की बेनूर ज़िंदगी में निखार आ जाता है। उसकी ज़िन्दगी में खुशियों व उम्मीदों के नए रंग भर जाते हैं। ज़िंदगी को बोझ मान रहे रामेश्वर की ज़िंदगी एक मासूम बच्ची की बदौलत कैसे बदल जाती है और ज़िंदगी के प्रति उसका नजरिया कैसे बदल जाता है, यह इस फ़िल्म की कहानी का सार है।
फिल्म के कहानी लेखक हैं सुजीत सेन और निर्देशक हैं अनंत नारायण महादेवन। फ़िल्म के अन्य कलाकार हैं अनन्या, रजित कपूर, स्वानंद वर्मा, अंकिता, सुनीता सेन गुप्ता, मोहन कपूर और दर्शन जरीवाला।
फ़िल्म के प्रोमो ने लोगों का दिल जीत लिया है और अब दर्शकों के दिलों पर राज करने के लिए यह फ़िल्म 9 दिसम्बर को सिनेमाघरों में आ रही है।

 

  • सम्बंधित खबरे

    भारत में आज NetFlix पर सबसे ज्यादा देखी जा रही हैं ये 5 फिल्में

    आजकल लोग फिल्में देखने के लिए सिनेमा हॉल जाने के बजाय Netflix पर ही देखना पसंद करते हैं। यहां हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है कभी रोमांच, कभी…

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!