गुजरात में इतिहास का सबसे लम्बा रोड शो निकाला पीएम मोदी ने

अहमदाबाद । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के अहमबाद में भारतीय राजनीति के इतिहास में किसी नेता द्वारा गुजरात में निकाला गया सबसे लंबा रोड शो किया है। गुजरात में आज दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाबत पहले चरण का मतदान संपन्न हुआ।
बता दें कि पीएम मोदी रोड शो के दौरान जिन क्षेत्रों से वह गुजरे हैं वहां पर मतदान होने में केवल चार दिन शेष हैं। गुजरात चुनाव को बीजेपी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई के रूप में देखा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि पार्टी के दोनों टॉप नेता इसी राज्य के हैं।
पार्टी राज्य में लगातार सातवें कार्यकाल के लिए चुनाव प्रचार कर रही है और विपक्ष को पछाड़ने के लिए हर हथकंडा अपना रही है। मालूम हो कि गुजरात में बीजेपी 1995 से शासन कर रही है।
नरोदा गाम से आज 50 किलोमीटर का रोड शो शुरू हुआ जो गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में आग लगने के बाद साल 2002 के दंगों के केंद्र में से एक है। यहां से रो शो को शरू करने को अतीत को पीछे छोड़ने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। रोड शो ठक्करबपानगर बापूनगर निकोल अमराईवाड़ी मणिनगर दानीलिंबाडा जमालपुर खड़िया एलिसब्रिज वेजलपुर घाटलोडिया नारनपुर और साबरमती सहित 16 सीटों से होते हुए गांधीनगर दक्षिण पहुंचेगा और वहीं समाप्त होगा। मार्ग को पार करने में लगभग 3.5 घंटे लगेंगे।
उक्त रोड शो इस चुनाव में बीजेपी का सबसे बड़ा कार्यक्रम है जहां हजारों लोग पार्टी के झंडे लहराते हुए उत्सवी ढोल-नगाड़ों पर मार्च कर रहे हैं। मालाओं से सजे प्रधानमंत्री खुले एसयूवी में सवार होकर सड़कों पर उमड़ी भीड़ का अभिवादन कर रहे हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!