बड़ी कार्रवाई:सतना में दुष्कर्मी के घर पर चला प्रशासन का बुलडोजर

सतना: मध्य प्रदेश के सतना में प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया है। दरअसल, पुलिस-प्रशासन ने 7 साल की मासूम के साथ रेप कर उसकी हत्या करने वाले आरोपी के घर पर मामा का बुलडोजर चला दिया। घटना को लेकर लोगों के मन में काफी ज्यादा आक्रोश था और उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी।जिसके बाद पुलिस ने हत्यारे के घर को जमींदोज कर दिया।

पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

गुरूवार की सुबह नयागांव में प्रशासन व पुलिस ने मिलकर संयुक्त कार्रवाई की और दुष्कर्मी राजेश रजक के घर पर कार्रवाई की। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी प्रकार की कोई अपराधिक घटना ना घटे। बता दें हत्या के 10 दिन बाद पुलिस ने बालिका का कंकाल बुन्देलापुरवा के जंगल में झाड़ियों के बीच से बरामद किया था।

प्रभारी तहसीलदार ने दी जानकारी

मामले में प्रभारी तहसीलदार अजीत तिवारी ने बताया कि, आरोपी ने मासूम के साथ दुष्कर्म कर बच्ची की हत्या कर दी थी। साथ ही अजीत तिवारी ने बताया कि वो बिना पंचायत की अनुमति के 12 बाई 46 के भू-खंड में कच्चे मकान का निर्माण किया था। बता दें यहां वो अपनी पत्नी के साथ रहता था और खेती – मजदूरी करता था।

17 सितंबर को दिया था घटना को अंजाम

मामला बीते 17 सितंबर की है, जब 7 साल की बच्ची के साथ रेप किया था जो कि बच्ची को बिरसिंहपुर घुमाने के बहाने अपनी बाइक पर बैठा ले गया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी और साइबर सेल की मदद से राजेश रजक का नंबर ट्रेस किया। उस दिन उसने अपनी पत्नी को 40 बार फोन किया था। पुछताछ के दौरान पत्नी ने बताया कि घटनाक्रम के बाद से राजेश के व्यवहार में बदलाव हो गया था। जिसके बाद उससे पता चला कि उसने ही मासूम के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की है और शव को बुन्देलापुरवा जंगल मे फेंक दिया है।

  • सम्बंधित खबरे

    लापरवाही पड़ी महंगी: डिप्टी एसएस समेत 5 रेलकर्मी निलंबित, जानिए क्या है पूरा मामला

    मैहर. रेल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. मुंबई-हावड़ा रेल खंड स्थित मैहर रेलवे स्टेशन में रेल परिचालन में हुई गंभीर चूक के बाद डिप्टी एसएस समेत 5 रेलकर्मियों…

    बाराती बनकर पहुंचे IT अफसर: सतना में कारोबारियों के 5 ठिकानों पर पड़ा छापा, कार्रवाई से मचा हड़कंप

     मध्य प्रदेश के सतना में आयकर विभाग ने एक साथ 5 बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है, खास बात यह है कि इनकम टैक्स की टीम यहां बाराती…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!