सतना में लगा गधों का मेला, सलमान बिका एक लाख में, शाहरुख के मिले 90 हजार

सतना: मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट में दीपावली के दूसरे दिन इस बार भी गधों का मेला लगा। मेले में सबसे महंगे बिके गधों के नाम सलमान और शाहरुख बताए जा रहे हैं, जिसके बदले उनके मालिकों को एक लाख और 90 हजार रुपये मिले। बाकी गधे 30 हजार से 60 हजार रुपये के बीच बिके हैं।

इस मेले की खासियत यह है कि इसकी शुरुआत मुगल शासक औरंगजेब ने कराई थी। सतना जिले की चित्रकूट नगर पंचायत इस मेले का आयोजन करती है। इस बार इस मेले में मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश ही नहीं बल्कि बिहार, छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों से भी व्यापारी पहुंचे हैं। पांच हजार से अधिक गधे और खच्चर बेचने के लिए मेले में आए हैं। मजे की बात तो यह है कि गधे को खरीदने-बेचने वालों से ज्यादा भीड़ इस मेले को देखने वालों की है।

सतना में गधों के मेले में पांच हजार गधे बिकने आए हैं।सतना में गधों के मेले में पांच हजार गधे बिकने आए 
नाम बनाते हैं इन गधों को खास
मुगल सेनाओं में गधों और खच्चरों का महत्वपूर्ण योगदान रहता था। चित्रकूट के मेले से ही औरंगजेब ने अपनी सेना के लिए गधे-खच्चर मंगवाए थे। इससे इसका महत्व बढ़ जाता है। कई व्यापारी अपने गधों के नाम फिल्मी सितारों के नाम पर रखते हैं और यही पहचान उन्हें आम से खास बना देती है।  इस मेले में उन्नत किस्म के गधे और खच्चर बिकने के लिए आते हैं।
सतना के गधों के मेले में बड़ी संख्या में खच्चर भी बिकने आए हैं।सतना के गधों के मेले में बड़ी संख्या में खच्चर भी बिकने आए 
हर गधे की लगती है एंट्री फीस
गधों के मेले में गधा बेचने के लिए एंट्री फीस भी चुकानी होती है। चित्रकूट नगर पंचायत प्रत्येक गधे के लिए 300 रुपये की एंट्री फीस वसूलती है। इसी तरह एक खूंटे के लिए 30 रुपये चुकाने होते हैं। इसके बाद गधों के लिए बोलियां लगती हैं और गधे की नस्ल और सेहत को देखकर कीमत तय की जाती है। औसतन तीन से चार हजार गधे हर साल इस मेले में बिक जाते हैं।
  • सम्बंधित खबरे

    MP: ‘पांव-पांव वाले भैया’ शिवराज सिंह आज से शुरू करेंगे पदयात्रा, लाडली बहनों से मिलेंगे… किसानों से करेंगे संवाद

    ‘पांव पांव वाले भैया’ और ‘मामा’ के नाम से मशहूर पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर पदयात्रा पर निकलने वाले हैं.…

    ग्वालियर समेत 21 जिलों में लू चलेगी; भोपाल में सड़क का डामर पिघला

    भीषण गर्मी के बीच मध्यप्रदेश में 26 और 27 अप्रैल को बारिश होने के आसार है। मौसम विभाग ने छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बारिश होने का अनुमान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!