राजस्‍थान के सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में साथ नजर आए

नई दिल्‍ली ।  राजस्‍थान के सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट  एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में साथ नजर आए। दोनों नेताओं ने पार्टी नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बारे में बातचीत की। राहुल की भारत जोड़ो यात्रा 4 दिसंबर को राजस्‍थान में प्रवेश करेगी। राजस्‍थान के जयपुर शहर में पत्रकारों से मुखातिब होते हुए एक-दूसरे के बगल में खड़े इन दोनों नेताओं ने इस बात पर जोर दिया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्‍थान में बड़ी सफलता हासिल करेगी। यात्रा 4 दिसंबर को प्रदेश में प्रवेश करेगी। सीएम गहलोत ने कहा हमारे लिए पार्टी सर्वोच्‍च है। हम चाहते हैं कि पार्टी आगे बढ़े और अपना गौरव हासिल करे।
उन्‍होंने कहा कि देश में तनाव/खौफ का माहौल है और यह एक बड़ी चुनौती है लेकिन यात्रा की सफलता ने दिखाया है कि लोगों ने राहुल गांधी द्वारा उठाए गए मुद्दों का पूरी तरह से समर्थन किया है। सचिन पायलट ने इस अवसर पर कहा कि राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो यात्रा का राजस्‍थान में पूरे जोश और ऊर्जा के साथ स्‍वागत किया जाएगा।
ज्ञात रहे कि  अशोक गहलोत के सचिन पायलट को लेकर तल्‍ख कमेंट्स और इसके जवाब में पायलट की प्रतिक्रिया के बाद राजस्‍थान के सीएम ने पिछले कुछ दिनों में अपने तेवरों में कुछ नरमी के संकेत दिए हैं। राहुल गांधी द्वारा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को पार्टी के ‘एसेट्स (धरोहर) कहे जाने के एक दिन बाद मंगलवार को सीएम गहलोत ने कहा कि गांधी के कहने के बाद कुछ भी कहने की गुंजाइश नहीं है। राहुल के गहलोत-पायलट पर दिए गए बयान में बारे में पूछे जाने पर गहलोत ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा ‘‘राहुल गांधी हम सबके नेता है। जब उन्‍होंने (राहुल गांधी ने) कहा है कि एसेट्स (धरोहर) है तो फिर एसेट्स है। फिर चर्चा किस बात की।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!