ज्योतिरादित्य सिंधिया के ‘वेलकम’ पर राहुल गांधी ने कहा- जो बिक चुके, उन पर अब भरोसा नहीं

भोपाल : कभी कांग्रेस के साथी रहे और अब भाजपा के हो चुके केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्य प्रदेश में पहुंची भारत जोड़ो यात्रा के लिए ‘स्वागत’ ट्वीट किया था। सिंधिया के ट्वीट पर राहुल गांधी ने एक दिन बाद जवाब दिया है। उन्होंने सोमवार को यह कहकर लताड़ लगाई कि अब उन कांग्रेस नेताओं पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए जो ‘बिके हुए’ हैं।

राहुल गांधी की यह टिप्पणी एक संवाददाता सम्मेलन में आई जब उनसे पूछा गया कि क्या मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिराने वालों के लिए दरवाजे खुले रहेंगे? यात्रा के उज्जैन पहुंचने से एक दिन पहले राहुल ने कहा, “यह सवाल कांग्रेस अध्यक्ष और पार्टी के मध्य प्रदेश नेतृत्व से पूछा जाना चाहिए। मेरी राय है कि जिन्हें पैसे के लिए खरीदा गया है, उन पर भरोसा नहीं किया जाना चाहिए।”

ऐसा माना जा रहा  है कि राहुल ने यह टिप्पणी कभी अपने करीबी रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए किया है। सिंधिया ने कांग्रेस के खिलाफ बगावत की थी और कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार को गिराने के लिए कई विधायकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए थे। सिंधिया की शिकायत थी कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाया गया, जबकि कमलनाथ अपने में सत्ता केंद्रित कर रहे थे।

अमेठी से लड़ेंगे चुनाव? राहुल का जवाब
यह पूछे जाने पर कि क्या वह फिर से अमेठी से चुनाव लड़ेंगे, जहां वह 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की स्मृति ईरानी से हार गए थे, राहुल गांधी ने कहा कि ये सभी यात्रा के मुख्य विचार से “विचलन” करने के प्रयास हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं मीडिया को कोई हेडलाइन नहीं देना चाहता क्योंकि फिलहाल मेरा ध्यान यात्रा पर है। आप चाहते हैं कि कल अखबार कहें कि या तो राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ रहे हैं या राहुल गांधी अमेठी से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। लेकिन मैं चाहता हूं कि समाचार पत्र भारत जोड़ो यात्रा के पीछे के विचार और दर्शन के बारे में लिखे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!