गुजरात के खेड़ा में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- पार्टी सर्जिकल स्ट्राइक पर उठाती है सवाल

खेड़ा: आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटी है। रविवार को गुजरात के खेड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक चुनावी सभा को संबोधित किया। जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आतंकवाद का जिक्र करते हुए कहा कि गुजरात लंबे समय से आतंकवाद के निशाने पर रहा है।

पीएम मोदी ने आगे कहा, ‘गुजरात के लोग सूरत और अहमदाबाद में विस्फोटों में मारे गए। तब कांग्रेस केंद्र में थी।’ पीएम मोदी ने दिल्ली में हुए बाटला हाउस एनकाउंटर का जिक्र करते हुए कहा कि इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता आतंकियों के समर्थन में रो पड़े थे। आतंकवाद भी कांग्रेस के लिए वोट बैंक है। अब सिर्फ कांग्रेस ही नहीं, ऐसी कई पार्टियां उठ खड़ी हुई हैं, जो शॉर्टकट और तुष्टीकरण की राजनीति में यकीन रखती हैं।’

कांग्रेस हमारी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाती है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि साल 2014 में आपके एक वोट ने देश में आतंकवाद को खत्म करने में बहुत अंतर पैदा किया है। देश के शहरों की तो बात ही छोड़िए, आतंकवादियों को हमारी सीमाओं पर हमला करने से पहले भी बहुत कुछ सोचना पड़ता है। लेकिन कांग्रेस हमारी सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाती है। जानकारी के मुताबिक, गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को कच्छ के अंजार, जामनगर के गोरधनपुर, भावनगर के पलिताना, जामनगर के गोरधनपुर और राजकोट में रैलियों को संबोधित कर सकते हैं।

गुजरात में 1 और 5 दिसंबर को होने है मतदान
गुजरात में दो चरणों में मतदान होने हैं। पहले चरण के तहत 1 दिसंबर को वोटिंग होगी जिसके लिए चुनाव प्रचार अब अंतिम चरण में है। वहीं दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को होगा। चुनाव के नतीजे दो दिन बाद 8 दिसंबर को आएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!