रील और रियल लाइफ में अंतर समझे अभिनेत्री ऋचा चड्ढा -गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा

भोपाल: अभिनेत्री ऋचा चड्ढा के सेना के खिलाफ दिए बयान पर मुश्किलें बढ़ती जा रही है। इस मामले में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को शिकायत हुई है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अभिनेता ऋचा चड्ढा को नसीहत देते हएु कहा कि सेना का सम्मान करना सीखें। रियल लाइफ और रील लाइफ में अंतर समझे।

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शनिवार को गुजरात के बनासकांठा से एक बयान जारी कर अभिनेत्री को नसीहत देते हुए कहा कि ऋचा चड्ढा जी यह सेना है सिनेमा नहीं है। रील लाइफ और रियल लाइफ में अंतर होता है। आपनकी सेना के खिलाफ टिप्पणी देश के राष्ट्र भक्तों को आहत करने वाली हैं। कभी माइनस 40, 30 और 20 डिग्री तापमान में रह कर देखें, तब सेना का बलिदान समझ में आएगा। 45 डिग्री लू के थपेड़े में रह कर देखिए। आपके बयान से राष्ट्र भक्तों को  पीढ़ा हुई है। श्रद्धा के 35 टुकड़े होने पर एक शब्द नहीं निकला। यह आपकी टुकड़े टुकड़े वाली मानसिकता को प्रदर्शित कर रही हैं। जैसा अन्न खाएंगी, वैसा ही आपका मन होगा। गृहमंत्री ने कहा कि मुझे शिकायत मिली है। इस मामले में पुलिस को कानूनी विशेषज्ञों से राय लेने के लिए कहा है। उन्होंने अभिनेत्री को सेना और सिनेमा में फर्क करना सीखने की बात कही।

बता दें ऋचा चड्ढा पर सेना का मजाक उड़ाने का आरोप लगा है। चड्ढा ने एक ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा ‘गलवान हाय कहता’ है। जिस ट्वीट को उन्होंने शेयर किया, उसमें भारतीय सेना के उत्तरी कमान के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी के हवाले से लिखा गया कि हम पाकिस्तान से पीओके वापस लेने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हम सरकार से आदेशों का इंतजार कर रहे हैं। हम ऑपरेशन जल्द पूरा करे लेंगे। उससे पहले पाकिस्तान सीजफायर का उल्लंघन कर रहा है तो जवाब कुछ और होगा, जिसकी वे कल्पना भी नहीं कर सकतें।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!