पीसीसी अध्यक्ष की दौड़ में मीनाक्षी नटराजन का नाम आगे आया

भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नए अध्यक्ष को लेकर झाबुआ उपचुनाव के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। हालांकि पीसीसी अध्यक्ष को लेकर चल रही कवायद अब नए सिरे से शुरू हुई है। प्रदेश के दिग्गज नेताओं के बीच किसी नाम को लेकर एकराय नहीं बन पाने से हाईकमान के निर्देश पर एआईसीसी महासचिव व प्रदेश प्रभारी दीपक बाबरिया ने फिर तीन दिन के प्रवास में विभिन्न् अंचल से आए नेताओं से मुलाकात की है।

इससे आदिवासी नेताओं के अलावा मीनाक्षी नटराजन का नाम तेजी से नए पीसीसी अध्यक्ष के लिए सामने आया है। नए पीसीसी अध्यक्ष के लिए अब तक पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कमलनाथ सरकार के मंत्रियों बाला बच्चन, उमंग सिंघार, ओमकार सिंह मरकाम जैसे आदिवासी नेताओं व ओबीसी से आने वाले मंत्री जीतू पटवारी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के नाम चर्चा में आए थे।

हालांकि इन नामों को लेकर प्रदेश के दिग्गज नेताओं में एकराय नहीं बन पाई। चर्चा में आए नामों में सिंधिया को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने प्रदेश के मंत्रियों, अजय सिंह व अन्य नेताओं के साथ मुलाकात की। इसी तरह उमंग सिंघार और दिग्विजय सिंह विवाद से उनका नाम भी दौड़ से बाहर हो गया।

वहीं, हाईकमान के पीसीसी गठन में एक व्यक्ति-एक पद के फार्मूले को लागू किए जाने से अन्य मंत्रियों के पीसीसी अध्यक्ष बनने की संभावना समाप्त हो जाएंगी। वे अपने समर्थक नेताओं के सहारे मंत्री पद को कायम करने पर ज्यादा जोर देंगे।

मौजूदा पीसीसी में मंत्री बच्चन और पटवारी कार्यकारी अध्यक्ष हैं मगर नई पीसीसी में वे इन पद को छोड़ देंगे। हालांकि सरकार के लिए बच्चन सबसे उपयुक्त पीसीसी अध्यक्ष साबित हो सकते हैं, क्योंकि मुख्यमंत्री कमलनाथ के सबसे विश्वस्त साथी हैं। मगर मंत्रिमंडल गृह मंत्री जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालने के लिए उनके जैसा विश्वस्त मंत्री या विधायक नाथ के पास नहीं है।

बाबरिया चाहते थे नटराजन पदयात्राएं कर प्रदेश घूमें

सूत्र बताते हैं कि हाईकमान को सिंधिया विरोधियों ने पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन को पीसीसी अध्यक्ष बनाने का दांव खेला है। नटराजन के पक्ष में प्रभारी प्रदेश महासचिव बाबरिया का भी झुकाव दिखाई देता है।

बाबरिया ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से गांधी जयंती कार्यक्रम के नाम पर नटराजन को एक राज्य स्तरीय समिति बनाने का सुझाव भी दिया है। वे चाहते थे कि इस समिति को गांधी जयंती के कार्यक्रमों के तहत प्रदेश में पदयात्राएं करने का दायित्व सौंपा जाए। इसके पीछे कारण माना जा रहा था कि वे पीसीसी अध्यक्ष बनने के पहले एक बार प्रदेश का दौरा कर लें।

झाबुआ उपचुनाव के बाद फैसला

पीसीसी अध्यक्ष का फैसला झाबुआ उपचुनाव के बाद हो जाएगा। नई पीसीसी में एक व्यक्ति-एक पद की व्यवस्था पर जोर दिया जाएगा।

– दीपक बाबरिया, महासचिव एआईसीसी व प्रदेश प्रभारी

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!