वॉरेन बफे ने गरीबों के लिए 6125 करोड़ रुपये संस्‍थाओं को दिए दान

वॉशिंगटन:अरबपति निवेशक वॉरेन बफे (Warren Buffett) ने अपने परिवार द्वारा चलाए जा रहे चार फाउंडेशनों को बर्कशायर हैथवे स्टॉक में 750 मिलियन डॉलर (6125 करोड़ रुपये) से अधिक का दान दिया. 92 वर्षीय निवेशक हर साल पांच चैरिटी के लिए दान (Charities Donation) करते आ रहे हैं. लेकिन इस बार उनसे डोनेशन पाने वाले फाउंडेशनों में बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (Bill & Melinda Gates Foundation) का नाम शामिल नहीं है.

2006 से करते आ रहे डोनेशन
बिजनेस टुडे के मुताबिक, दिग्गज निवेशक और दुनिया के टॉप-10 अरबपतियों में शुमार वॉरेन बफे साल 2006 से ही इन पांच चैरिटी में डोनेट करते आ रहे हैं. सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन के साथ एक फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक, Warren Buffett ने ओमाहा, नेब्रास्का-आधारित समूह में 1.5 मिलियन क्लास बी स्टॉक्स दिए हैं, जो उनकी पहली पत्नी के नाम पर सुसान थॉम्पसन बफेट फाउंडेशन की ओर जाता है. इसके अलावा उन्होंने अपने बच्चों द्वारा चलाए जा रहे तीन चैरिटी शेरवुड फाउंडेशन, हॉवर्ड जी. बफे फाउंडेशन और नोवो फाउंडेशन को 300,000 क्लास बी शेयर भी दिए हैं.

साल 2022 का दूसरा बड़ा दान
इस साल वॉरेन बफे (Warren Buffett) द्वारा दिया जाने वाला ये दूसरा बड़ा दान है. इससे पहले जून 2022 में उन्होंने बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन  को 11 मिलियन क्लास बी शेयर, सुसान थॉम्पसन बफेट फाउंडेशन को 1.1 मिलियन बी शेयर और अपने बच्चों के तीन फाउंडेशनों को 770,218 शेयर दिए थे. हालांकि, बफे फैमिली फाउंडेशन की ओर से अब तक इस सप्ताह दिए गए दान और गेट्स फाउंडेशन को अलग रखने के संबंध में कोई स्पष्ट टिप्पणी नहीं की गई है.

बफे के डोनेशन प्लान में बदलाव
Warren Buffett ने पिछले कुछ वर्षों में अपने डोनेशन प्लान में बदलाव भी किया है. रिपोर्ट की मानें तो अब उन्होंने अपने बच्चों द्वारा चलाए जा रहे फाउंडेशनों की डोनेशन राशि में वृद्धि की है. उनके द्वारा दान प्राप्त करने वाले फैमिली चैरिटी की बात करें तो सुसान थॉम्पसन बफे फाउंडेशन लो प्रोफाइल रखता है, लेकिन पिछले कुछ सालों में यह गर्भपात के अधिकारों (Abortion Rights) का एक प्रमुख समर्थक बनकर उभरा है.

इन क्षेत्रों में मदद कर रहा परिवार
सूसी बफे, बच्चों की शिक्षा को मजबूत करने के लिए अपने शेरवुड फाउंडेशन का उपयोग करती हैं और बफेट के होमटाउन ओमाहा के आस-पास कई परियोजनाओं को अपना समर्थन देती हैं. हॉवर्ड बफे गरीब देशों में किसानों को उनकी उत्पादकता बढ़ाने के लिए मदद कर रहे हैं. इसके अलावा पीटर बफे फाउंडेशन के जरिए महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने के लिए शिक्षा, सहयोग और आर्थिक विकास के माध्यम से दुनिया भर में महिलाओं और लड़कियों को सशक्त बनाने के लिए काम कर रहे हैं.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!