अमेरिका के वर्जीनिया वॉलमार्ट में हुई अंधाधुंध गोलीबारी, 10 की मौत

वर्जीनिया:अमेरिका में एक बार फिर भयानक गोलीबारी का नजारा देखने को मिला है। वहां के वर्जीनिया के वॉलमार्ट में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की जान चले गई है। वर्जीनिया के चेसापीक में देर शाम हुई इस घटना में पुलिस ने शूटर को भी मार गिराया है। वॉलमार्ट और चेसापीक पुलिस विभाग ने कहा कि मृतकों और घायलों की संख्या अभी भी स्पष्ट नहीं है और बढ़ सकती है।

लोगों को स्टोर से दूर रहने को कहा गया 
चेसापीक शहर के पुलिस अधिकारियों ने जांच के बीच लोगों से वॉलमार्ट स्टोर से दूर रहने का अनुरोध किया गया है। पुलिस अभी तक जगह को घेरे हुए हैं और जांच कर रही है। चेसापीक पुलिस ने एक ट्वीट में बताया कि सैम सर्किल पर वॉलमार्ट में हुई इस घातक घटनाओं में से एक में शूटर की मौत हो चुकी है।

कोलोराडो के नाइट क्लब में भी हुई थी गोलीबारी
कोलोराडो में एक LGBTQ नाइट क्लब में भी कुछ दिन पहले ऐसी ही गोलीबारी की घटना देखने को मिली थी।  नाइट कल्ब में हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई थी और 18 लोग घायल हुए थे। अमेरिका स्थित कोलराडो स्प्रिंग्स में रविवार रात एक हमलावर ने गोलीबारी की थी, जिसको बाद में हिरासत में ले लिया गया और मामले की जांच की जा रही है।

 बाइडन ने जताया था दुख
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोलोराडो के नाइट क्लब में हुई गोलीबारी की घटना पर दुख जताया। राष्ट्रपति बाइडन ने कहा था कि अमेरिका नफरत को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा और न ही करना चाहिए। बाइडन ने कहा, LGBT लोगों के खिलाफ हिंसा में योगदान देने वाली असमानताओं को दूर करना ही उनकी सरकार का उद्देश्य है और वह नफरत को बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!